आज के समय में लड़‍क‍ियां अपने लुक का खास ध्‍यान रखती हैं। कॉलेज गोइंग गर्ल्‍स तो अपने आउटफ‍िट्स, फुटवि‍यर, एसेसरीज और बैग्‍स सब कुछ एक से एक ड‍िजाइन में खरीदती हैं। बैग्‍स की बात करें तो आजकल मार्केट में म‍िलने वाले हैंडबैग काफी महंगे होते हैं। ऐसे में अगर आप कम पैसे में कुछ अलग और स्टाइल‍िश बनाना चाहती हैं तो टैसल हैंडबैग बना सकती हैं। खास बात तो ये है क‍ि इसे बनाने के लि‍ए आपको कोई महंगा सामान भी नहीं खरीदना पड़ेगा।

घर में अगर आपके ऊन, कलरफुनल धागे रखें हुए हैं तो आसानी से इसे बनाया जा सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं क‍ि आप कैसे इस बैग को घर पर बना सकती हैं। आइए जानते हैं-

बैग बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • कलरफुल ऊन या धागे
  • कोई स्‍ट्रॉन्‍ग कैनवास या जूट का छोटा बैग
  • कैंची
  • सुई और धागा
  • ग्लू गन या फैब्रिक गोंद
  • लकड़ी के मोती या सजावट का कोई सामान

सबसे पहले बनाएं टैसल

ऊन को 20-25 बार अपनी हथेली या किसी कार्डबोर्ड पर लपेट लें। अब एक तरफ से धागे को बांध दें। दूसरी तरफ से कैंची से काट दें। अब ऊपर की तरफ थोड़ा धागा बांधकर टैसल का शेप दे दें। इसी तरह अलग-अलग कलर्स के कई टैसल तैयार कर लें।

यह भी पढ़ें- Fashion Tips: कम हाइट की लड़कियां दिखेंगी लंबी, बस अपनाएं ये फैशन ट्रिक्स

अब तैयार करें हैंडबैग

जब आपके टैसल तैयार हो जाएं, तो उन्हें बैग के किनारों, फ्लैप या हैंडल के पास सजा सकती हैं। इन्हें सुई-धागे से सिल सकती हैं या फैब्रिक ग्‍लू गन से भी चिपका सकती हैं। अलग-अलग कलर्स के टैसल लगाने से बैग और भी सुंदर दिखेगा।

बैग को और स्टाइलिश कैसे बनाएं?

  • टैसल के साथ छोटे मोती लगा सकती हैं।
  • मिरर वर्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • बैग पर हाथ से कोई डिजाइन बना सकती हैं।
  • अलग-अलग कलर के ऊन मिलाकर इसे मल्टीकलर लुक दे सकती हैं।

कॉलेज के लिए है परफेक्ट

आपको बता दें क‍ि इस बैग का वेट काफी हल्का होता है और ये देखने में भी काफी ट्रेंडी लगता है। आप इसमें बुक्‍स, नोटबुक, मोबाइल, चार्जर और छोटी-मोटी जरूरी चीजें रख सकती हैं। साथ ही ये दि‍खने में भी काफी स्‍टाइल‍िश लगता है।

यह भी पढ़ें- इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए ट्राई करें ये सिंगल स्ट्रैप कुर्ती डिजाइंस, ट्रेडिशनल के साथ देंगी मॉडर्न लुक

तो अगर आप भी कॉलेज में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो ऊन और कलरफुल धागों से ये टैसल हैंडबैग बना सकती हैं। इसे बनाना आसान है और खर्च भी बहुत कम आता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik