Corset Blouse Designs: जब भारतीय आउटफिट की बात हो, तब साड़ी का जिक्र सबसे पहले होता है। भारतीय महिलाओं को साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है। वे अपने साड़ी लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाने के लिए तरह-तरह के डिजाइनर ब्लाउज और एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं। अगर आप भी अपने सिंपल से सिंपल साड़ी लुक को भी परफेक्ट बनाने के लिए नए-नए डिजाइन के ब्लाउज पहनती हैं, तो अब यह लेख आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है। आज हम आपको इस लेख में कुछ नए और ट्रेंडी कोर्सेट ब्लाउज डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जो आपको भीड़ से हटकर और एकदम स्टाइलिश लुक देने में मदद करेंगे।

कोर्सेट ब्लाउज के डिजाइंस

कोर्सेट ब्लाउज के डिजाइंस को आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ पहनकर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। ऐसे ब्लाउज खासकर शादी-ब्याह के मौके जैसे संगीत का फंक्शन, रिसेप्शन पार्टी या फेस्टिव पार्टी के दौरान पहनने पर बहुत अच्छा लुक देते हैं। आइए जानते हैं साड़ी के साथ कोर्सेट ब्लाउज के कौन से डिजाइन सबसे सही लगेंगे।

साड़ी के साथ पहनने के लिए 4 ट्रेंडी कोर्सेट ब्लाउज डिजाइंस

अपने आउटफिट और मौके के हिसाब से आप इन कोर्सेट ब्लाउज डिजाइंस को चुन सकती हैं -

1. ब्रोकेड या वेलवेट कोर्सेट ब्लाउज

अगर आप भी अपने लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो प्लेन शिफॉन या जॉर्जेट साड़ी के साथ ब्रोकेड या वेलवेट कोर्सेट ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। वेलवेट कोर्सेट ब्लाउज सर्दियों के मौसम में आपको हल्की गर्माहट देने में मदद करेगा और आपके लुक को परफेक्ट बनाएगा। इसका रिच टेक्सचर आपकी साड़ी की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देगा। ऐसे ब्लाउज को आप कॉकटेल पार्टी, रिसेप्शन पार्टी या रात में होने वाले किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं।  

2. स्ट्रक्चर्ड कोर्सेट ब्लाउज

आजकल फैशन की इस दुनिया में स्ट्रक्चर्ड कोर्सेट ब्लाउज का भी बहुत ज्यादा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इसे आप प्री-ड्रेप्ड या रेडी टू वियर साड़ी के साथ पहन सकती हैं। प्री-ड्रेप्ड साड़ी के साथ यह ब्लाउज बहुत अच्छा लुक देगा, जिसे आप सगाई या हल्दी-मेहंदी के फंक्शन में पहन सकती हैं। ऐसे ब्लाउज में आपको और भी कई रंग मिल जाएंगे, जिन्हें आप साड़ी के रंग से कंट्रास्ट या मैच करके पहन सकती हैं।

3. एम्ब्रॉयडरी या प्लीटेड कोर्सेट ब्लाउज

अगर आप ऑर्गेंजा साड़ी या सिल्क साड़ी पहन रही हैं, तो इस तरह की साड़ी के साथ आप एम्ब्रॉयडरी या प्लीटेड कोर्सेट ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। एम्ब्रॉयडरी यानी कढ़ाई और प्लीटेड वाले कोर्सेट ब्लाउज देसी और मॉडर्न का अच्छा तालमेल देते हैं। ऐसे में यह कॉम्बिनेशन आपके वेडिंग लुक में खास अंदाज जोड़ देगा। इसे आप शादी में होने वाले किसी भी फंक्शन या किसी खास फेस्टिवल के दौरान पहन सकती हैं। 

4. ऑफ-शोल्डर या स्वीटहार्ट नेक कोर्सेट ब्लाउज

अगर आपको साड़ी के साथ बेल्ट लगाना है और किसी खास मौके पर अपने लुक को परफेक्ट दिखाना है, तो स्वीटहार्ट नेकलाइन या ऑफ-शोल्डर कोर्सेट ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप साड़ी का पल्लू सीधा रखें और बेल्ट लगा लें। आप चाहें तो उल्टा पल्ला बनाकर भी बेल्ट लगा सकती हैं या साड़ी को नए तरीके से भी ड्रेप कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज किसी भी इवेंट में आपको परफेक्ट और स्टाइलिश लुक देने में मदद करेंगे।  

वेडिंग सीजन में कोर्सेट ब्लाउज पहनते समय किन बातों का ध्यान रखें

अगर आप इस वेडिंग सीजन साड़ी के साथ कोर्सेट ब्लाउज पहन रही हैं, तो इन खास बातों का ध्यान जरूर रखें -

  • कोर्सेट ब्लाउज बहुत ज्यादा टाइट नहीं होना चाहिए, नहीं तो इससे आपको चलने-फिरने, नाच-गाने या बैठने-उठने में परेशानी हो सकती है।
  • अगर ब्लाउज बहुत ज्यादा हैवी या कढ़ाई वाला है, तो साड़ी हल्की और सिंपल रखें। वहीं अगर साड़ी सिंपल है, तो ब्लाउज एम्ब्रॉयडरी और हैवी वर्क वाला चुनें।
  • कोर्सेट ब्लाउज का गला और पैटर्न ऐसा रखें जिससे आपका पल्लू और ब्लाउज की बनावट साफ दिखे; साड़ी ड्रेप करते वक्त पल्लू को इस तरह सेट न करें कि आपका ब्लाउज पूरा ढक जाए।

निष्कर्ष: साड़ी के साथ कोर्सेट पैटर्न ब्लाउज पहनना आजकल एक ट्रेंड बन गया है, जो अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस वेडिंग सीजन अपने लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए चार कोर्सेट ब्लाउज डिजाइंस और उनके साथ साड़ी पहनने का तरीका आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है। इन सभी टिप्स को अपनाकर आप अपने वेडिंग लुक में चार चांद लगा सकती हैं और भीड़ से हटकर दिख सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।