कई बार महंगी से महंगी ज्वेलरी एक साथ रखी होने की वजह से आपस में उलझ जाती है या फिर इसका एक पेयर गुम हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और आपकी ज्वेलरी इधर-उधर खो जाती है, तो आप कुछ बेस्ट ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर्स का इस्तेमाल करके इन्हें सेफ और फ्रेश रख सकती हैं। आइए जानते हैं इन ट्रेंडी ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर डिजाइंस के बारे में।
फॉक्स लेदर ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर
अगर आप भी किसी ऐसे ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर की तलाश में हैं, जिसमें आप सीक्वेंस वाइज अपनी हर एक एक्सेसरी को रख सकें, तो आपके लिए यह एक फॉक्स लेदर ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर बेस्ट हो सकता है। इसमें आप रिंग्स, इयररिंग्स, चैन और ब्रेसलेट जैसी सभी एक्सेसरीज सही तरीके से जमा कर रख सकती हैं।
इयररिंग होल्डर ऑर्गेनाइजर
अगर झुमके रखते वक्त आपके साथ भी ऐसा होता है, कि एक इयररिंग का पेयर गुम हो गया है और दूसरा मिल नहीं रहा, तो अब इन्हें ऐसे ही किसी डिब्बे में रखने के बजाय इस तरह के इयररिंग होल्डर ऑर्गेनाइजर को इस्तेमाल कर सकती हैं। इस ऑर्गनाइजर को अपने कलेक्शन में शामिल करके इन्हें सेफ रख सकती हैं। साथ ही जब भी आपको जरूरत पड़े, तो आप आसानी से इनका इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- इन 5 तरह के ड्राअर ऑर्गेनाइजर से आपका किचन रहेगा व्यवस्थित
जिप-लॉक या एयर-टाइट ऑर्गेनाइजर
कई बार महंगी ज्वेलरी हवा के संपर्क में आने से काली पड़ने लगती है। अगर आपकी भी कुछ ज्वेलरी काली पड़ने लगी है, तो आप इस खूबसूरत और वेल ऑर्गनाइज़्ड ग्रे एयर-टाइट स्टोरेज ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर को शामिल कर सकती हैं। ऐसे ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर्स आपकी एक्सेसरीज को साफ और फ्रेश रखने के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं।
पोर्टेबल ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर
अगर आप किसी खास इवेंट या फंक्शन में अपनी ज्वेलरी लेकर जाना चाहती हैं, लेकिन इसे रखने के लिए किसी खूबसूरत ऑर्गनाइजर की खोज में हैं, तो आपके लिए इस तरह का पोर्टेबल ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर भी बेस्ट हो सकता हैं। इसे आप किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से आसानी से खरीद सकती हैं। आपको यह नजदीकी बाजार में भी ज्वेलरी शॉप पर मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनने के स्टाइलिश तरीके पढ़ें यहां, हर लुक के साथ परफेक्ट मैच करेगा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/ULTIMATEFASHIONISTA/atorakushon/Cortina/AARVI DECOR STUDIO/KriShyam
