Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:35 PM IST

हरियाली तीज पर कर रही हैं पार्टी? इन स्टोरेज ऑर्गनाइजर से घर को रखें व्यवस्थित

हरियाली तीज पर घर में पार्टी की तैयारी कर रही हैं तो ये स्मार्ट स्टोरेज ऑर्गनाइजर घर को व्यवस्थित रखने में काम आ सकते हैं।  इनकी मदद से आप कपड़े, मेकअप, ज्वेलरी और खाने-पीने का सामान आराम से रख सकती हैं।
Updated:- 2026-08-10, 17:43 IST
Festive home organization

हरियाली तीज का त्योहार आते ही घर की साफ-सफाई और मेहमानों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसे में घर की चीजों को व्यवस्थित रखना एक बड़ा टास्क बन जाता है। इस तीज पर अगर आप भी अपने घर में पार्टी रख रही हैं, तो कुछ स्मार्ट स्टोरेज ऑर्गनाइजर आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका घर साफ दिखेगा बल्कि पार्टी की तैयारियों के दौरान आपको चीजें ढूंढने में परेशानी भी नहीं होगी। नीचे लेख में जानें-

इन 4 स्टोरेज ऑर्गनाइजर से घर को रखें व्यवस्थित

घर को व्यवस्थित रखना न केवल मुश्किल होता है बल्कि कई बार तो यह सिरदर्द बन जाता है। अब ऐसे में अगर सही बास्केट या ऑर्गनाइजर मिल जाए, तो काम आसान हो जाता है। खासकर अगर घर में कोई पार्टी या फिर मेहमान आने वाले हो तो सामान को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- Organizers for Extra Kitchen Space: किचन की खाली स्पेस अब नहीं लगेगी बोरिंग, शामिल करें ये 5 ट्रेंडी ऑर्गनाइजर

1. वॉर्डरोब और कपड़ों के लिए मल्टी-पर्पस हैंगर्स

तीज के भारी-भरकम लहंगे और साड़ियों को संभालना एक चुनौती होती है। इसके लिए मार्केट में मिलने वाले मल्टी-टियर हैंगर्स और फोल्डेबल वॉर्डरोब ऑर्गनाइजर का इस्तेमाल करें। इनमें आप अपनी ड्रेसेस को करीने से लटका सकती हैं, जिससे वे सिकुड़ती भी नहीं हैं और कम जगह में आसानी से आ जाती हैं।

multi purpose hangers

2. मेकअप और ज्वेलरी के लिए क्लियर एक्रिलिक बॉक्स

त्योहारों पर तैयार होने के लिए कई तरह का मेकअप और मैचिंग ज्वेलरी जरूर होती है। ट्रांसपेरेंट या क्लियर एक्रिलिक मेकअप ऑर्गनाइजर का इस्तेमाल करें। इसमें लिपस्टिक, चूड़ियां और झुमके अलग-अलग बॉक्स में साफ दिखाई देते हैं, जिससे आपको चीजें तुरंत मिल जाती हैं।

clear acrylic box for makeup

3. किचन और स्नैक्स के लिए एयरटाइट कंटेनर

पार्टी में मेहमानों को स्नैक्स और मिठाइयां सर्व करने के लिए किचन का व्यवस्थित होना जरूरी है। कांच या अच्छी क्वालिटी के प्लास्टिक के स्टाइलिश एयरटाइट जार इस्तेमाल करें। इन पर लेबल लगाएं ताकि आपको सामान ढूंढने में दिक्कत न हो और किचन हमेशा साफ-सुथरा दिखे।

kitchen storage box

4. लिविंग रूम के लिए फैब्रिक स्टोरेज बास्केट

गेस्ट रूम या लिविंग रूम में बिखरे हुए कुशन कवर, मैगजीन या बच्चों के खिलौनों को समेटने के लिए स्टाइलिश फैब्रिक बास्केट या ओटोमन स्टोरेज बॉक्स रखें। यह देखने में बहुत मॉडर्न लगते हैं। साथ ही इनमें सामान छिपाकर रखने से कमरा साफ नजर आता है।

इसे भी पढ़ें- Corner Shelf For Kids Room: नए साल पर बच्चों के रूम को दें डिफरेंट और अट्रैक्टिव लुक, शामिल करें ऐसी कॉर्नर शेल्फ

इन ऑर्गनाइजर की मदद से आप अपने घर को व्यवस्थित रख सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Amazon

FAQ
हरियाली तीज कब है?
हरियाली तीज 11 अगस्त को है।
घर पर अगर हरियाली तीज की पार्टी तो काम को आसान बनाने के लिए क्या करें?
हरियाली तीज पार्टी के दौरान फैलाने वाले काम को आसान बनाने के लिए ऑर्गनाइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हरियाली तीज क्यों मनाया जाता है?
हरियाली तीज मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन और प्रकृति के स्वागत के लिए मनाई जाती है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।