आजकल होंठों का कालापन एक आम समस्या बन गया है। कई बार होंठ रूखे और बेजान दिखने लगते हैं, जिससे चेहरे की खूबसूरती भी फीकी लगती है। ऐसे में गुलाबी और मुलायम होंठ पाने के लिए हर समय लिपस्टिक या लिप ग्लॉस लगाने की जरूरत महसूस होती है। ऐसे में हम सभी अलग-अलग ब्रांड के लिप प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप गार्डन में लगे गुलाब से लिप बाम बनाकर तैयार कर सकती हैं। नीचे लेख में पढ़ें काले होंठों के लिए गुलाब से नेचुरल लिप बाम कैसे बनाते हैं?

गुलाब की पंखुड़ियों से नेचुरल लिप बाम कैसे बनाएं?

गुलाब की पंखुड़ियों में प्राकृतिक रंग देने वाले पिगमेंट होते हैं। वहीं नारियल तेल और शिया बटर जैसे मॉइस्चराइजिंग इंग्रेडिएंट्स होंठों को मुलायम रखने में मदद करते हैं। इन चीजों को मिलाकर आप घर पर आसानी से लिप बाम तैयार कर सकती हैं।

Image Credit-ai

Lip Balm बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 8-10 ताजी- गुलाब की पंखुड़ियां
  • 1 छोटा चम्मच- नारियल तेल
  • 1 छोटा चम्मच- शिया बटर
  • आधा छोटा चम्मच- बीवैक्स (वैकल्पिक)

गुलाब की पंखुड़ियों से लिप बाम बनाने का तरीका

  • सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें।
  • अब इन्हें मिक्सर में थोड़ा सा नारियल तेल डालकर पीस लें।
  • इसके बाद एक छोटी कटोरी में शिया बटर और बीवैक्स डालकर डबल बॉयलर की मदद से हल्का गर्म करें।
  • ये दोनों चीजें जब पिघल जाएं, तो इसमें गुलाब का तैयार पेस्ट मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को अच्छी तरह चलाएं और फिर साफ सूती कपड़े से छान लें।
  • फिर तैयार मिश्रण को एक छोटी साफ और सूखी डिब्बी में डालकर ठंडा होने दें।
  • कुछ देर बाद आपका होममेड रोज लिप बाम इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा।
 
Image Credit-ai

होंठों पर कैसे लगाएं यह Rose Lip Balm?

घर पर तैयार किए गए रोज लिप बाम को दिन में दो से तीन बार होंठों पर लगा सकती हैं। खासकर रात को सोने से पहले इसे लगाना ज्यादा अच्छा रहेगा। इससे होंठों को लंबे समय तक नमी मिल सकती है और रूखापन कम करने में मदद मिलती है। अगर आप बाहर जा रही हैं, तो लिप बाम के साथ SPF 30 या इससे ज्यादा वाला लिप प्रोटेक्शन भी इस्तेमाल करें। धूप के कारण होंठों का रंग गहरा हो सकता है।

Image Credit-ai

Homemade Rose Lip Balm बनाते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

अगर आप लिप बाम बार बना रही हैं, तो इसके लिए ध्यान रखें कि इसमें कोई भी पुराना प्रोडक्ट न डालें। गुलाब की फ्रेश पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें।

  • लिप बाम बनाने के लिए साफ और ताजी गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें।
  • खुशबू वाले गुलाब जल या एसेंशियल ऑयल को सीधे होंठों पर लगाने से बचें।
  • पहली बार इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा सा पैच टेस्ट करें।
  • लिप बाम को साफ, सूखी और ढक्कन वाली डिब्बी में रखें।
  • इसमें पानी या गीली पंखुड़ियां न मिलाएं और खराब गंध या रंग बदलने पर इस्तेमाल बंद कर दें।

निष्कर्ष

अगर आप बिना लिपस्टिक और लिप ग्लॉस के भी होंठों को मुलायम और खूबसूरत दिखाना चाहती हैं, तो गुलाब से बना यह नेचुरल लिप बाम आजमा सकती हैं। यह होंठों को नमी देने के साथ हल्का गुलाबी टिंट भी दे सकता है। नियमित लिप केयर, धूप से बचाव और सही मॉइस्चराइजिंग से होंठों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलेगी। अगर इसे लगाने के बाद किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो रही है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit-ai