अधिकतर महिलाएं अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए एक से एक बैंगल्स पहनना पसंद करती हैं। अगर आपको भी लेटेस्ट और नए डिजाइन के बैंगल्स पहनना बहुत पसंद है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ट्रेंडी कांच की चूड़ी डिजाइंस बताएंगे, जो आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगी।
लाल और पिली कांच की चूड़ियां सेट
आपके लिए इस तरह की लेटेस्ट लाल और पिली कांच की चूड़ियां सेट परफेक्ट हो सकती है, जिसे आप न सिर्फ साड़ी, बल्कि कुर्ती या किसी भी ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ शामिल कर पहन सकती हैं। ऐसी कांच की चूड़ी आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेगी और डिफरेंट लुक देगी।
ग्लॉसी ग्लास चूड़ियां सेट
अगर आप किसी खास फंक्शन में भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो एक जैसे बैंगल्स पहनने के बजाय आप इस तरह के ग्लॉसी ग्लास चूड़ियां सेट को शामिल कर सकती हैं। ऐसी कांच की चूड़ी डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है, जो आपके लिए भी बेस्ट हो सकती है।
प्लेन और ग्लॉसी फिनिश रेनड्रॉप ग्लास चूड़ियां सेट
आप चाहें, तो इस तरह की प्लेन और ग्लॉसी फिनिश रेनड्रॉप ग्लास चूड़ियां सेट को भी शामिल कर सकती हैं, जो न सिर्फ आपके लुक को स्टाइलिश बनाएगी, बल्कि हाथों की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देगी। आप इसे किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Glass Bangle Designs For Wife: इस अक्षय तृतीया पत्नी को करें सरप्राइज, गिफ्ट करें ट्रेंडी कांच की चूड़ियां
डायमंड स्टोन ग्लास चूड़ियां सेट
आपके लिए इस तरह की ट्रेंडी डायमंड स्टोन ग्लास चूड़ियां सेट डिजाइंस भी बेस्ट हो सकती है, जिसे आप अपने कपड़े के कलर के हिसाब से मैचकर शामिल कर सकती हैं। ऐसी कांच की चूड़ी को आप नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी की शॉप से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसी चूड़ी मिल जाएगी।
मैरून कांच की चूड़ियों का सेट
यही नहीं आप इस तरह की मैरून कांच की चूड़ियों का सेट को भी शामिल कर अपने लुक को स्टाइलिश और पर्फेक्ट बना सकती हैं। ऐसी कांच की चूड़ी का इन दिनों अधिकतर महिलाओं में क्रेज देखा गया है, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकता है। आप इसे अपने हाथों में पहन कर पूरे लुक को डिफरेंट और यूनिक बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Glass Bangle Designs For Iftar Party: इफ्तार के लिए परफेक्ट हैं ये खूबसूरत और ट्रेंडी चूड़ियां
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : amazon/SUNDRAM/LAVAZZA/BANGLESKART/Swara Creations Green Mehrun/JPS
