हर पेरेंट्स की बस यही ख्वाहिश होती है कि उनके बच्चे हमेशा खुश रहें। बेटियों को लेकर तो लगातार चिंता लगी रहती है कि उसे किसी की बुरी नजर न लग जाए। ऐसे में अपनी बेटी के लिए आप 'इविल आई लॉकेट' (Evil Eye Locket) खरीदकर गिफ्ट कर सकती हैं। इससे बेहतर कोई और तोहफा हो ही नहीं सकता है। ये लॉकेट न सिर्फ आपकी बेटी को नेगेटिविटी से बचाएंगे बल्कि दिखने में भी ये काफी स्टाइलिश लगते हैं।
आज के समय में तो कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर वर्किंग वुमेन तक, हर कोई इसे पहनना पसंद करता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ यूनिक डिजाइंस के इविल आई लॉकेट लेकर आए हैं। अगर आप अपनी बेटी को ये गिफ्ट करेंगी तो उसके लुक में चार चांद लग जाएगा। आइए देखते हैं-
डायमंड और ब्लू स्टोन इविल आई लॉकेट
अगर आपके साथ बजट की दिक्कत नहीं है तो ये डायमंड और ब्लू स्टोन वाली इविल आई लॉकेट आप खरीद सकती हैं या ऑर्डर देकर भी बनवा सकती हैं। इस लॉकेट के बीच में एक खूबसूरत गोल शेप में ब्लू कलर का स्टोन लगा है। इसमें चारों तरफ डायमंड्स लगे हुए हैं। आंखों की डिजाइन वाला ये लॉकेट हर आउटफिट्स पर खूबसूरत लगेगा।
यह भी पढ़ें- Ghungroo Toe Rings: पैरों को रॉयल लुक देंगे घुंघरू बिछिया, सूट-साड़ी सभी के साथ बेस्ट लगेंगे ये डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/etsy
रोज गोल्ड और फुल डायमंड लाॅकेट
रोज गोल्ड की पतली चेन के साथ ये लॉकेट दिखने में ही बहुत प्यारी लग रही है। अगर आपकी बेटी ये लॉकेट पहनेगी तो बहुत ही प्यारा लुक मिलेगा। डायमंड वाला ये लाॅकेट सभी आउटफिट्स पर जचेंगे।
यह भी पढ़ें- Beach Dresses Ideas: बीच के लिए बेस्ट हैं ये ड्रेसेस, कंफर्ट के साथ मिलेगा ग्लैमरस लुक
Image Credit- Pinterest/Biaritcom
सर्कल शेप वाली इविल आई पैंडेंट लॉकेट
ये सर्कल डिजाइन का छोटा सा इविल आई लाॅकेट है। इस पर डायमंड्स जड़े हुए हैं और बीच में इविल आई लगा हुआ है। इसे आप अपनी बेटी को डेली वियर के लिए खरीदकर दे सकती हैं। ये बहुत ही सिंपल और बेस्ट लुक है।
यह भी पढ़ें- Gajra Bangle Designs: गजरा बैंगल के ये डिजाइंस बढ़ाएंगे हाथों की शोभा, ट्रेडिशनल लुक में लग जाएंगे चार चांद
Image Credit- Pinterest/Eternz
मल्टीपल इविल आई चोकर नेकलेस
आप फोटो में देख पा रही होंगी कि इस पतली सी गोल्ड चेन में कई सारे छोटे-छोटे इविल आई लॉकेट और सिंगल डायमंड्स एक साथ लगे हुए हैं। ये स्टाइलिश डिजाइन कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट रहेगा। साथ ही ये वेस्टर्न आउटफिट्स पर भी अच्छा लगेगा।
Image Credit- Pinterest/Alisha Gandhi
इन्फिनिटी और इवल आई पैंडेंट लॉकेट
इस गोल्ड चेन में एक खूबसूरत इन्फिनिटी (8 जैसी) डिजाइन बनी हुई है। इस पर छोटे-छोटे डायमंड्स लगे हुए हैं। ये लॉकेट पहनने पर बहुत ही यूनिक और अट्रैक्टिव लुक देगी।
यह भी पढ़ें- 1 Gram Gold Locket Ke Designs: एनिवर्सरी पर पत्नी को गिफ्ट में दें ये सोने का लॉकेट, लेटेस्ट डिजाइंस आएंगे पसंद
Image Credit- Pinterest/Eternz
तो अगर आप भी अपनी बेटी को खूबसूरत गिफ्ट करना चाहती हैं तो ये इविल आई लॉकेट से बढ़िया कुछ भी नहीं रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/STAY❤BLINK/usha mandava/Bigoldi Jewellery
-1780203218998_m.webp)