रक्षाबंधन के खास मौके पर सभी बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा का धागा यानी राखी बांधती हैं। वहीं सभी भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देने के बाद उपहार भी देते हैं। अक्सर कुछ बहनें रक्षाबंधन पर भाई से उपहार में क्या लें, इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। अगर आप भी इसी बात को लेकर परेशान हैं, तो कुछ खूबसूरत और ट्रेंडी साड़ियां अपने भाई से गिफ्ट में मांग सकती हैं।

रक्षाबंधन पर भाई से गिफ्ट में मांगने के लिए 6 ट्रेंडी साड़ियां

साड़ी से महिलाएं कभी भी बोर नहीं होतीं। शादी-ब्याह हो या त्योहार, पहनावे में साड़ी हमेशा पहले नंबर पर आती है। रक्षाबंधन 2026 के खास मौके पर आप अपने भाई से 6 खूबसूरत और बजट-फ्रेंडली साड़ियां मांग सकती हैं।

1. वाइन कलर डक प्रिंट ऑर्गेंजा साड़ी

इस साल राखी के खास मौके पर आप अपने भाई से इस तरह की खूबसूरत, लाइटवेट और ट्रेंडी वाइन कलर डक प्रिंट ऑर्गेंजा साड़ी मांग सकती हैं। इन दिनों ऑर्गेंजा फैब्रिक महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है, जो आपके लिए भी बेस्ट रहेगा।

(image credit: myntra/Libas)

2. मस्टर्ड कलर बंधनी प्रिंटेड साड़ी

राजस्थान और गुजरात का पारंपरिक बंधेज प्रिंट हर महिला की वार्डरोब में देखने को मिल जाएगा। अगर आपको भी बंधनी प्रिंटेड साड़ियां बहुत पसंद हैं, तो आप इस राखी अपने भाई से मस्टर्ड कलर बंधनी प्रिंटेड साड़ी ऑर्डर करवा सकती हैं। यह एक यादगार और सबसे बेस्ट गिफ्ट हो सकता है, जो आपके इस त्योहार को खास बना देगा। 

(image credit: myntra/Libas)

3. बॉर्डर वर्क वाली रेड शिफॉन साड़ी

इस बार राखी के खास मौके पर आप अपने भाई से गिफ्ट में बॉर्डर वर्क वाली रेड शिफॉन साड़ी मांग सकती हैं। इस साड़ी का हल्का जरी बॉर्डर और पारंपरिक बूटी वर्क खासकर आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देगा। इसे आप किसी भी खास मौके या पूजा-पाठ के दौरान पहनकर भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं।

(image credit: myntra/Libas)

4. ग्रीन एम्ब्रॉयडरी टिशू साड़ी

अगर आपको ग्रीन कलर बहुत पसंद है और आप राखी पर अपने भाई से उपहार में हरी साड़ी लेने की सोच रही हैं, तो आपके लिए इस तरह की ग्रीन एम्ब्रॉयडरी टिशू साड़ी भी परफेक्ट रहेगी। ऐसी साड़ी को आप वी-नेक और एल्बो स्लीव्स वाले ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं। यह आपको रॉयल और क्लासिक लुक देगी।

(image credit: myntra/Libas)

यह भी पढ़ें- 3 लटकन डिजाइंस, जो प्लेन साड़ी को भी बना देंगी अट्रैक्टिव

5. जरी सिल्क पैठनी साड़ी

सिल्क का रॉयल लुक खूबसूरती को दोगुना कर देता है। ऐसे में आप इस साल अपने भाई से रक्षाबंधन पर जरी सिल्क पैठनी साड़ी उपहार में ले सकती हैं। इस तरह के साड़ी डिजाइन का क्रेज भी इन दिनों महिलाओं में काफी देखा जा रहा है। यह उन महिलाओं के लिए बेस्ट हो सकती है, जिन्हें ज्यादा भड़कीले कपड़े पसंद नहीं होते।

(image credit: myntra/Glorisa)

6. लहरिया साड़ी

सदाबहार साड़ियों में लहरिया साड़ी का नाम सबसे पहले आता है। राखी पर अपने भाई से उपहार में कुछ लेने के लिए आप इस खूबसूरत साड़ी को भी चुन सकती हैं। ऐसी साड़ी आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएगी या आप नजदीकी बाजार से भी खरीद सकती हैं। इसे आप शादी-ब्याह या पूजा-पाठ के दौरान पहनकर अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।  

(image credit: myntra/libas)

इन साड़ियों को स्टाइल करने के आसान तरीके

भाई से गिफ्ट में लेने के बाद आप इन साड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें -

  • जब भी आप ये साड़ियां पहनें, तो सही और परफेक्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज चुनें।
  • इन साड़ियों के साथ आप फुटवियर में कोल्हापुरी चप्पल या जूती पहन सकती हैं।
  • इनके साथ आप मैचिंग एक्सेसरीज भी कैरी कर सकती हैं।
  • पोटली बैग या हैंडबैग दोनों ही आपके साड़ी लुक में चार चांद लगा सकते हैं।

रक्षाबंधन को यादगार बनाने के लिए आप भी ऊपर बताई गई इन साड़ियों में से कोई भी पसंद करके अपने भाई से मंगवा सकती हैं। ये सभी साड़ियां आपको कम बजट में आसानी से मिल सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।