भारतीय महिलाएं कन्यादान का बहुत महत्व मानती हैं। ऐसे में अगर आपकी भी किसी करीबी लड़की से शादी होने वाली है और आप उसे कन्यादान में कुछ देना चाहती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली बिछिया गिफ्ट कर उसे खुश कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन बिछिया डिजाइंस के बारे में।

ब्लू स्टोन डिजाइनर बिछिया 

आप चाहें, तो कन्यादान के लिए इस तरह की खूबसूरत ब्लू स्टोन डिजाइनर बिछिया को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी बिछिया के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में हैं, जो गिफ्ट में देने के लिए परफेक्ट रहेंगे साथ ही आपके लिए भी बेस्ट हो सकते हैं।

सिल्वर फ्लोरल स्टोन वर्क बिछिया

अगर आप किसी खास मौके पर किसी लड़की को कन्यादान में कुछ देना चाहती हैं, लेकिन क्या दें इस बात को लेकर परेशान हैं, तो परेशान होने के बजाय आप बेटी को इस तरह की खूबसूरत सिल्वर फ्लोरल स्टोन वर्क बिछिया गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसी बिछिया के नए और लेटेस्ट डिजाइंस आपकी बेटी को बहुत पसंद आएंगे।  

रेड स्टोन क्यूबिक ज़िरकोनिया बिछिया

आप चाहें, तो कन्यादान में गिफ्ट करने के लिए अपनी परिचित को रेड स्टोन क्यूबिक ज़िरकोनिया बिछिया दे सकती हैं। ऐसी बिछिया डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है,जो अधिकतर नई दुल्हनों को बहुत पसंद आ रही है। ऐसे में यह आपकी बेटी के लिए भी परफेक्ट रहेगी। इसे आप खुद के लिए भी खरीद सकती हैं।  

सिल्वर जिग जेग बिछिया

कन्यादान में देने के लिए आप इस तरह की सिल्वर जिग जेग बिछिया को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी बिछिया को आप नजदीकी बाजार में किसी भी सुनार या ज्वेलरी की दुकान से खरीद सकती हैं। इसके अलावा आपको ऐसी बिछिया ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आसानी से मिल सकती हैं।  

थ्री फ्लावर डिजाइन सिल्वर बिछिया

आपके लिए इस तरह की लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली थ्री फ्लावर डिजाइन सिल्वर बिछिया भी परफेक्ट हो सकती है, जिसे आप अपनी बेटी या किसी परिचित को कन्यादान के मौके पर गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसी बिछिया जिसे आप गिफ्ट करेंगे, उसके पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी और उसे डिफरेंट लुक देने में मदद करेगी।  

फ्लावर अडजस्टेबल चांदी की बिछिया

अगर आप भी कन्यादान में क्या दें, इस बात को लेकर परेशान हैं और गिफ्ट सिलेक्ट नहीं कर पा रही हैं, तो अब आप इस तरह की खूबसूरत फ्लावर अडजस्टेबल चांदी की बिछिया कन्यादान में दे सकती हैं। ऐसी बिछिया के डिजाइंस अधिकतर लड़कियों को पसंद आ रहे हैं, जो गिफ्ट करने के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन रहेंगे। इसे भी आप ऑनलाइनशॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Artificial Bichhiya New Designs: नहीं खरीद पा रही हैं चांदी? आज ही शामिल करें यह ट्रेंडी और लेटेस्ट आर्टिफिशियल बिछिया, देखें नए डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  amazon/Styleejewel Store/pinterest/Unniyarcha/Eternz/NikunjSevaDham