मानसून का मौसम आते ही चिलचिलाती धूप से तो राहत मिल जाती है। मगर इसके साथ उमस और चिपचिपी गर्मी की ऐसी शुरुआत होती है जो बेहाल कर देती है। ऐसे मौसम में जब कमरे के अंदर पंखा चलने पर भी राहत नहीं मिलती और हवा गर्म व भारी महसूस होने लगती है, तो हमें लगता है कि शायद पंखा ही धीमा हो गया है या मौसम ही बहुत खराब है। मगर असली समस्या मौसम में नहीं बल्कि हमारी एक छोटी सी गलती में छिपी होती है।

अक्सर अनजाने में हम खिड़कियों से जुड़ी एक ऐसी बड़ी भूल कर बैठते हैं, जिसके कारण कमरा ओवन की तरह तपने लगता है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बरसात में कब खिड़की खोलनी चाहिए और कब नहीं?

मानसून के समय कमरे में सही एयर सर्कुलेशन के लिए करें?

कमरे में ठंडक बनाए रखने के लिए सही एयर सर्कुलेशन यानी हवा के आने-जाने का रास्ता होना बहुत जरूरी है। हालांकि कई बार लोग इससे राहत पाने के लिए या तो पूरा दिन दरवाजा खिड़की बंद रखते हैं या फिर खुला रखते हैं। मगर आपको बता दें कि ये दोनों तरीके गलत है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि घर के किस कोने की खिड़की को कब खोलना और बंद रखना चाहिए?

मानसून में पंखा चलाते समय खिड़की कब नहीं खोलनी चाहिए?

मानसून के दिनों में हवा में नमी बहुत ज्यादा होती है। सुबह और दोपहर के समय जब बाहर धूप निकलती है या तापमान बढ़ता है, तब हवा में उमस भी बढ़ जाती है। ऐसे समय में अगर आप अपने कमरे की खिड़कियां खुली छोड़ देते हैं, तो बाहर की गर्म और नमी से भरी हवा सीधे आपके कमरे में दाखिल होने लगती है।

यह हवा कमरे के तापमान को और ज्यादा बढ़ा देती है, जिससे कमरा प्राकृतिक रूप से ठंडा होने की बजाय भट्टी या ओवन की तरह गर्म महसूस होने लगता है। 

इसे भी पढ़ें- कांच की खिड़कियां साफ करते समय न लगाएं घंटों, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

मानसून में पंखा चलाते समय खिड़की खोलने का सही समय

मानसून के मौसम में खिड़कियां खोलने का सबसे सही समय सुबह सूरज निकलने से पहले या फिर देर शाम और रात का होता है। इस दौरान बाहर का तापमान थोड़ा कम होता है और ठंडी हवा चलती है। अगर आप इस दौरान खिड़कियां खोलते हैं, तो ताजी और ठंडी हवा कमरे के अंदर आती है, जो उमस को कम करने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें- मॉनसून की पहली बारिश ने गंदा कर दिया है खिड़कियों का कांच? ऐसे करें इन्हें साफ

इन छोटी-सी सावधानियों को अपनाकर आप बरसात के चिपचिपे मौसम में भी अपने घर को ठंडा, ताजा और सुकून भरा रख सकती हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

 Image Credit- Magnific, AI