कांच की खिड़कियां साफ करते समय न लगाएं घंटों, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

खिड़कियों पर धूल, मिट्टी, बारिश के निशान और उंगलियों के दाग जल्दी साफ नहीं होते। आप गीले कपड़े से कांच की खिड़कियां साफ करती हैं, तो इसपर पानी का निशान सूखने के बाद दिखने लगता है। इसलिए, कई लोग कपड़ा, पानी और तरह-तरह के क्लीनर का यूज करते हैं, ताकि एक ही बार में खिड़की चकाचक साफ हो जाए, फिर भी सफाई के बाद कांच पर लकीरें या धब्बे रह जाते हैं। आप भी अगर कांच वाली खिड़कियों को साफ करने में परेशान हो जाती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको खिड़कियों को आसानी से साफ करने के कुछ आसान ट्रिक्स बताएंगे।
कांच की खिड़कियों को साफ करने का सही तरीका
खिड़कियों की सफाई तभी आसान लगती है जब सही तरीका अपनाया जाए। अक्सर लोग बिना तैयारी के सफाई शुरू कर देते हैं, जिससे समय भी ज्यादा लगता है और कांच पर दाग भी रह जाते हैं। नीचे दिए गए तरीके न सिर्फ सफाई को आसान बनाएंगे बल्कि आपकी मेहनत भी बचाएंगे।

कैसे करें साफ?
- कांच की खिड़कियां साफ करने के लिए सबसे पहले सूखी धूल हटाएं। कई लोग सीधे गीला कपड़ा या स्प्रे खिड़की पर मारते हैं, जिससे मिट्टी जम जाती है और कपड़े से साफ करने के बाद भी निशान नहीं जाता।
- कांच की खिड़कियों को हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें। इससे चमक भी बनी रहती है और गंदगी भी अच्छे से साफ हो जाती है। माइक्रोफाइबर कपड़ा धूल और गंदगी को अच्छे से पकड़ता है, जिससे शीशे पर निशान नहीं बनता।
- महंगे क्लीनर की जगह सिरके और पानी का घोल यूज कर सकती हैं। इसके लिए आप एक स्प्रे की बोतल में सफेद सिरका और पानी मिलाएं। इसे कांच पर स्प्रे करें और माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ दें। यह जिद्दी दाग हटाने के साथ कांच को चमकदार बनाने का भी अच्छा तरीका है।
ये गलतियां न करें
कभी भी कांच की खिड़कियों को नीचे से ऊपर की तरफ साफ न करें। हमेशा सफाई की शुरुआत ऊपर से करें और धीरे-धीरे नीचे आएं। इससे ऊपर की गंदगी नीचे गिरती है और पहले से साफ हिस्से दोबारा गंदे नहीं होते।
इसे भी पढे़ं- Sofa Cleaning Hack: कपड़े का सोफा गंदा हो गया है? बस इस आसान स्प्रे से 5 मिनट में चमकाएं
- खिड़कियो को कभी भी अखबार से साफ न करें। इससे शीशा साफ होने की बजाय और भी ज्यादा गंदा हो जाएगा।
- खिड़की को कभी भी पानी से न धोएं। ऐसा इसलिए, क्योंकि पानी डालने के बाद जब आप सूखा कपड़ा इसपर मारेंगी, तो पानी का निशान इसपर जम जाएगा।
- इसके साथ ही आपको शीशे की जाली की सफाई सबसे पहले करनी चाहिए। शीशे को साफ करने के बाद अगर आप जाली साफ करेंगी, तो फिर से शीशे पर गंदगी जम जाएगी।
कांच की खिड़कियों के कोनों की सफाई आप टूथब्रश से कर सकती हैं। खिड़की के कोनों में धूल और मिट्टी सबसे ज्यादा जमा होती है। पुराने टूथब्रश से इन हिस्सों को आसानी से साफ किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- मानसून में सीलन से खराब न हो जाएं घर का फर्नीचर, ऐसे रखें सुरक्षित
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।