आज के समय में ज्यादातर लोग किसी न किसी वजह से होटलों में तो स्टे किए ही होते हैं, लेकिन क्या आपने कभी एक चीज नोटिस की है कि होटल में एक रात की नींद भी घर के मुकाबले ज्यादा कंफर्टेबल लगती है। कई बार ऐसा होता है कि ट्रिप से आने के बाद भी होटल के बेड की आरामदायक नींद ही याद रहती है। इसकी एक बड़ी वजह होटल का गद्दा यानी कि Mattress होता है। दरअसल, होटल स्टाफ अपने गेस्ट को अच्छा एक्सपीरियंस देने के लिए बेड और गद्दों पर ज्यादा फोकस करते हैं।

यहां सिर्फ गद्दा ही नहीं, बल्कि गद्दे की सॉफ्टनेस, सपोर्ट, बेडिंग, तकिए, कमरे का टेंपरेचर सबकुछ नींद को आरामदायक बनाते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में विस्तार से बता रहे हैं कि होटल के गद्दे इतने कंफर्टेबल क्यों होते हैं?

होटल के गद्दे इतने आरामदायक क्यों होते हैं?

होटल के बेड का कंफर्ट सिर्फ उसकी ऊंचाई या सॉफ्टनेस दिखने की वजह से नहीं होता है। इसके पीछे गद्दे की क्वालिटी से लेकर उसके बनाने के तरीके और ऊपर बिछाई गई बेडशीट भी काम करती हैं। हम आपको इसकी 5 वजहें बता रहे हैं।

1. अच्छे क्वालिटी के होते हैं गद्दे

आपको बता दें कि अच्छे होटल अपने कमरों के लिए बेहतरीन क्वालिटी के गद्दे ही खरीदते हैं। इन गद्दों को इस तरह तैयार किया जाता है कि शरीर को आराम के साथ सपोर्ट भी मिले। होटल इंडस्ट्री में मेमोरी फोम, इनरस्प्रिंग और हाइब्रिड जैसे गद्दे इस्तेमाल किए जाते हैं। इनका मकसद ही कंफर्ट फील कराना होता है।

यह भी पढ़ें- होटल रूम में सामान खोलने से पहले क्यों जलानी चाहिए टॉर्च? हर ट्रैवलर के लिए जरूरी टिप

2. प्रीमियम गद्दों का होता इस्तेमाल

पिछले कुछ सालों में गद्दों में काफी बदलाव आया है। अब ऐसे गद्दे बनने लगे हैं जो बहुत कंफर्टेबल होते हैं और जिनसे नींद भी अच्छी आती है। होटलों में भी खास किस्म के प्रीमियम गद्दों का ही इस्तेमाल होता है, जो हवा को आसानी से आर-पार होने देते हैं और इससे शरीर को पूरा आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें- होटल रूम में घुसते ही क्‍यों नहीं ऑन करनी चाह‍िए लाइट? बहुत काम की है यह वजह

3. गद्दों को मिलती है मुलायम कुशनिंग

होटल के बेड पर लेटते ही जो आराम हमें मिलता है, उसमें गद्दे की कुशनिंग का बड़ा रोल होता है। गद्दे में आराम देने वाली अलग-अलग लेयरिंग की जाती हैं। इनमें मेमोरी फोम या लेटेक्स जैसी चीजों का इस्तेमाल हाेता है। इसके अलावा गद्दे के ऊपर मैट्रेस टॉपर भी लगाया जाता है। इसमें सॉफ्ट फोम या फाइबर की फिलिंग होती है। इसी वजह से होटल के बेड पर लेटते ही आपको ज्यादा कंफर्ट फील होता है।

यह भी पढ़ें- होटल रूम में बेड के नीचे बॉटल फेंकने की यह ट्रिक क्‍या है? इसके पीछे की वजह यहां जानें

4. शरीर को अच्छा सपोर्ट मिलता है

ऐसा नहीं है कि सिर्फ अच्छी क्वालिटी का गद्दा लेने से ही कंफर्ट मिलता है। शरीर को सही सपोर्ट मिलना भी जरूरी होता है। ऐसे में होटल के गद्दे हर तरह के लोगों के हिसाब से बनाए जाते हैं। वो ना तो ज्यादा हार्ड यानी सख्त होते और ना ही ज्यादा नरम। कई होटलों के गद्दों में तो स्प्रिंग (Coil) भी लगे होते हैं, जिससे और ज्यादा कंफर्ट मिलता है।

5. गद्दों से नहीं निकलती है ज्यादा गर्मी

आपने एक चीज नोटिस की होगी कि घर में बेड पर थोड़ी देर एक ही जगह बैठे या लेटे रहने के बाद गद्दा गरम हो जाता है, लेकिन होटल वाले गद्दों में ऐसा नहीं होता है। दरअसल, होटल वाले गद्दों में हवा आसानी से पास हाे जाता है। इससे गर्मी नहीं निकलती है। इसमें बेडशीट का रोल भी अहम होता है।

यह भी पढ़ें- Hotel Secrets: होटल रूम के बाहर क्यों नहीं होता है डोरमैट? अधिकतर लोगों को नहीं पता इसके पीछे की वजह

अगर आप घर पर भी होटल जैसा आराम चाहती हैं तो सबसे पहले अपने गद्दे की क्वालिटी पर ध्यान दें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik