लैमिनेटेड वुडन फ्लोरिंग घर को मॉडर्न और क्लासी लुक देती है, लेकिन इसकी चमक को बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। मगर जरा सी लापरवाही या गलत तरीके से साफ-सफाई करने पर इस पर स्क्रैच या यह फूलकर खराब हो सकती है। लोग अक्सर सफाई के दौरान कुछ ऐसी आम गलतियां कर बैठते हैं, जो फर्श की उम्र को कम कर देती हैं। इसलिए, झाड़ू और पोछा लगाते समय खास सावधानी बरतना जरूरी है।

आज के इस लेख में हम आपको 7 ऐसी बड़ी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप करने से बचती हैं, तो लैमिनेटेड वुडन फ्लोरिंग को सालों-साल तक खराब होने से बचा सकती हैं।

लैमिनेटेड वुडन फ्लोरिंग साफ करते समय इन 7 गलतियों को न करें

अगर आपके घर में लैमिनेटेड वुडन फ्लोरिंग लगी है और इसे लंबे समय तक चमकदार और मजबूत बनाकर रखना चाहती हैं, तो नीचे बताई गई बातों का ध्यान जरूर रखें।

1. बहुत ज्यादा पानी का इस्तेमाल करना

पानी लकड़ी का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। पोछा लगाते समय कपड़े को हमेशा अच्छे से निचोड़ें ताकि वह सिर्फ हल्का नम हो। फर्श पर पानी का जमाव होने से लैमिनेट के जोड़ फूल सकते हैं और लकड़ी अंदर से सड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- दालचीनी, तेजपत्ता और लौंग को एक साथ उबालने से क्या होता है? जानें यह कमाल का हैक

2. गलत क्लीनर या हार्श केमिकल्स का प्रयोग

फर्श साफ करने के लिए कभी भी ब्लीच, अमोनिया या स्ट्रॉन्ग फिनाइल का इस्तेमाल न करें। ये केमिकल्स वुडन फ्लोर की ऊपरी चमक को हमेशा के लिए फीका कर देते हैं। हमेशा माइल्ड फ्लोर क्लीनर या सिरके और पानी के हल्के घोल का ही उपयोग करें।

3. सख्त ब्रिसल्स वाली झाड़ू या वायर ब्रश का इस्तेमाल

प्लास्टिक या कड़े बालों वाली झाड़ू से फर्श पर बारीक खरोंच आ सकती हैं। हमेशा मुलायम माइक्रोफाइबर डस्टर, सॉफ्ट ब्रिसल्स वाली झाड़ू या वैक्यूम क्लीनर का ही इस्तेमाल करें ताकि धूल-कण सुरक्षित तरीके से साफ हो जाएं।

4. गीले पोछे को फर्श पर ही छोड़ देना

सफाई के बाद फर्श को प्राकृतिक रूप से सूखने के लिए खुला छोड़ना गलत है। अगर पोछा लगाने के तुरंत बाद फर्श पर नमी रह जाती है, तो उसे सूखे कॉटन के कपड़े से तुरंत पोंछकर सुखा दें। नमी ज्यादा देर रुकने से लैमिनेट उखड़ने लगता है।

5. स्टीम क्लीनर का इस्तेमाल करना

कई महिलाएं सोचती हैं कि स्टीम से फर्श की बेहतरीन सफाई होगी, लेकिन भाप की गर्मी और नमी सीधे लैमिनेट के जोड़ों में समा जाती है। यह गलती कुछ ही दिनों में आपकी महंगी वुडन फ्लोरिंग को पूरी तरह बर्बाद कर सकती है।

6. फर्श पर जिद्दी दागों को खुरचकर साफ करना

अगर फर्श पर कोई दाग लग जाए, तो उसे चाकू या किसी नुकीली चीज से कभी न खुरचें। इससे लैमिनेट की परत निकल सकती है। दाग हटाने के लिए हमेशा थोड़े से गुनगुने पानी और माइल्ड सोप का इस्तेमाल करें या सॉफ्ट स्पंज से हल्के हाथ से साफ करें।

7. डोरमैट या प्रोटेक्टर का इस्तेमाल न करना

घर के मुख्य दरवाजे पर पायदान न होने से बाहर की धूल, कंकड़ और मिट्टी सीधे पैरों के साथ अंदर आती है। जब लोग इन पर चलते हैं, तो सैंड पार्टिकल्स रेगमाल की तरह फर्श पर रगड़ खाते हैं, जिससे खरोंचें पड़ जाती हैं। फर्नीचर के पायों के नीचे भी प्रोटेक्टर जरूर लगाएं।

इसे भी पढ़ें- एयर फ्रेशनर स्टिक घर पर खुद बनाएं, पूरे कमरे में रहेगी खुशबू

अगर आपके घर की फ्लोर पर लैमिनेटेड वुडन फ्लोरिंग लगी है, तो इन 7 बातों को ध्यान में रखकर इसे खराब होने बचा सकती है।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Magnific