Effective Tricks To Remove Stain From Sofa: घर में आराम से बैठकर चाय की चुस्की लेना किसे पसंद नहीं है, लेकिन कई बार थोड़ी सी लापरवाही या अचानक हुए हादसे के कारण गरमागरम चाय हमारे सुंदर और महंगे सोफे पर गिर जाती है। चाय का दाग देखते ही अक्सर लोग घबरा जाते हैं और उसे तुरंत रगड़ने लगते हैं, जिससे सोफे के कपड़े को और अधिक नुकसान पहुंच जाता है। अगर आपके सोफे पर भी गलती से चाय गिर जाए, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम 2 घरेलू तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से सोफे के जिद्दी दाग को हटा सकती हैं। साथ ही जानें कि अगर सोफे पर चाय गिर जाए, तो तुरंत गीला कपड़ा क्यों नहीं रगड़ना चाहिए? 

सोफे पर अगर चाय गिर जाए, तो कैसे साफ करें?

अगर आपसे या छोटे बच्चे से गलती से सोफे पर चाय गिर जाए, तो कुछ गलतियों को करने से बचना जरूरी होता है। खासकर अगर आप दाग को हटाने के लिए तुरंत कपड़ा रगड़ने लगती है। नीचे जानें सही करीका और दाग हटाने का असरदार तरीका-

सोफे पर चाय गिरते ही सबसे पहले क्या करें? (First Steps After a Tea Spill)

जैसे ही सोफे पर चाय गिरे, सबसे पहले आपको घबराने के बजाय तुरंत एक्शन लेना चाहिए। चाय गिरने के तुरंत बाद एक साफ सूतीकपड़ा, सूती रुमाल या टिशू पेपर लें। इसे दाग के ऊपर हल्के हाथों से रखें, जिससे चाय को पूरी तरह से सोख ले। हल्के हाथ से थपथपाकर सोफे के अंदर जाने से चाय को रोकना है। अगर आप शुरू में इस तरीके को अपना लेती हैं, तो चाय कपड़े की परतों तक नहीं पहुंच पाती है और दाग को हटाना आसान हो जाता है।

सोफे को रगड़ने की गलती क्यों भारी पड़ सकती है? (Why You Should Never Rub the Stain)

अक्सर लोग दाग देखते ही ब्रश या कपड़े से उसे जोर-जोर से रगड़ने लगते हैं, जो कि सबसे बड़ी गलती साबित होती है। चाय के दाग को कभी भी भूलकर रगड़ना नहीं चाहिए। जब आप दाग को जोर से रगड़ते हैं, तो चाय के कण सोफे के कपड़े के रेशों के अंदर तक चले जाते हैं।

इसके अलावा, रगड़ने से सोफे का कपड़ा घिस सकता है, उसका रंग फीका पड़ सकता है। साथ ही दाग और तेजी और ज्यादा जगह को घेर लेता है। ऐसे में हमेशा दाग को थपथपाकर साफ करने की तकनीक का ही इस्तेमाल करें।

बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड वाला असरदार तरीका

अगर चाय का दाग थोड़ा पुराना हो गया है या सोफे पर गहरा निशान छोड़ गया है, तो बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड का यह घरेलू नुस्खा किसी जादू की तरह काम करता है। नीचे लेख में पढ़ें पूरा तरीका-

  • इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच बेकिंग सोडा लें।
  • फिर इसमें कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड और थोड़ा सा गुनगुना पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस मिश्रण को एक साफ कपड़े की मदद से धीरे-धीरे चाय के दाग पर लगाएं।
  • लगभग 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • इसके बाद एक साफ गीले कपड़े से उस जगह को पोंछ लें।
  • बेकिंग सोडा चाय के टैनिन और जिद्दी पीलेपन को आसानी से खींच लेता है।

विनेगर और पानी के घोल से हटाएं जिद्दी दाग

घर के कई कामों में विनेगर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके घर में मौजूद सोफे पर चाय का दाग लग गया है, तो इसे हटाने के लिए आप विनेगर और पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका-

  • सोफे पर लगे जिद्दी दाग को हटाने के लिए बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी लेकर घोल बनाएं।
  • अब इस घोल में एक साफ कपड़ा डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें
  • फिर दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से थपथपाएं।
  • सिरका चाय के जिद्दी रंगों को बेअसर करने में मदद करता है।
  • दाग साफ होने के बाद सामान्य पानी से उस हिस्से को पोंछ लें।
  • फिर पंखे की हवा में सूखने दें, जिससे सोफे से सिरके की महक भी पूरी तरह चली जाएगी।

इसे भी पढ़ें- आखिर भारतीय घरों में टीवी का रिमोट प्लास्टिक में लपेटकर क्यों रखते हैं? जानें वजह

इन तरीकों का इस्तेमाल करके आप न केवल सोफे पर लगे दाग को आसानी से हटा सकती हैं बल्कि स्टेन को सोफे के कपड़े पर जमने से रोक सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific