लग्जरी बाथरूम सिर्फ साइज बड़ा होना या महंगे सामान होने से नहीं लगता, बल्कि इस बात से भी पहचाना जाता हैं, कि वहां की हर चीज आपस में मिलकर कितना अट्रैक्टिव लुक दे सकती है। घर की बाथरूम को होटलों जैसा लग्जरी बाथरूम लुक देने एक लिए स्टाइलिश फिटिंग्स, डिजाइनर बेसिन, फ्रीस्टैंडिंग बाथटब और शानदार शावर जैसी छोटी-छोटी चीजों का कॉम्बिनेशन बहुत जरूरी होता है। ये चीजें दिखने में सुंदर होने के साथ आपके काम को आसान बना सकती हैं। अगर आप भी अपने साधारण बाथरूम को एक लग्जरी स्पा जैसा बनाना चाहती हैं, तो ये 5 बेहतरीन डिजाइंस आपकी मदद कर सकती हैं।

लग्जरी बाथरूम लुक के लिए 5 बेहतरीन डिजाइन अपग्रेड

अगर आप भी अपने घर के बाथरूम को स्पा जैसा बनाना चाहती हैं, तो इन 5 बेहतरीन डिजाइंस को शामिल कर बाथरूम को शानदार और होटल जैसी खूबसूरत बना सकती हैं।

1. वॉल-माउंटेड टू-हैंडल बेसिन

अगर आप अपने बाथरूम को एक स्टाइलिश और स्पा जैसा लुक देना चाहती हैं, तो आप इस तरह का वॉल-माउंटेड टू-हैंडल बेसिन बनवा सकती हैं। यह टैप स्टाइलिश दिखने के साथ ही आपके बहुत काम आ सकता है। यह दीवार पर फिट हो जाता है, जिससे बेसिन काउंटर पर फालतू जगह नहीं घिरती और काउंटर साफ-सुथरा दिखता है। इसमें गरम और ठंडे पानी के लिए दो अलग-अलग हैंडल भी दिए गए हैं।

(image credit: gadott)

2. टेबल-टॉप बेसिन

आप चाहें, तो अपनी बाथरूम को डिफरेंट और रॉयल लुक देने के लिए टेबल-टॉप बेसिन भी बनवा सकती हैं। यह आपके बाथरूम वैनिटी एरिया को एक आर्टिफिशल और लग्जरी लुक देता है। इसका मिनिमलिस्ट और स्लीक डिजाइन ही बाथरूम को अट्रैक्टिव बनाता है। यह बेसिन किसी भी स्टाइल के इंटीरियर के साथ आसानी से सेट हो जाता है और वॉश एरिया का पूरा लुक बदल देता है।

(image credit: jaquar)

3. साइपन फ्रीस्टैंडिंग बाथटब

साइपन फ्रीस्टैंडिंग बाथटब नहाने की जगह को एक आलीशान रिट्रीट में बदल सकता है। इसका फ्रीस्टैंडिंग डिजाइन बाथरूम को एक खुला और एलिगेंट लुक देता है, जबकि इन-बिल्ट ओवरफ्लो और ड्रेन सिस्टम इसके लुक को बिल्कुल साफ-सुथरा रखता है। इसकी मदद से आप घर में ही एक पर्सनल स्पा जैसा फील पा सकती हैं। प्रीमियम ऐक्रेलिक शीट से बना यह बाथटब टिकाऊ होने के साथ आराम का एक बेहतरीन अहसास देता है। 

(image credit: senatorbathware)

4. रिमलेस वॉल-हंग WC

रिमलेस वॉल-हंग WC भी मॉडर्न डिजाइन वाला टॉयलेट है, जिसे साफ रखना बेहद आसान है। इसमें किनारे नहीं होते हैं, जिससे गंदगी छिपने की जगह नहीं बचती और सफाई करना बेहद आसान हो जाता है। दीवार पर टंगे होने के कारण बाथरूम में जगह खाली लगती है और बिखराव नहीं दिखता। ब्रश्ड रोज गोल्ड और मैट ब्लैक फिनिश इसे प्रीमियम डिजाइनर अहसास देते हैं।

(image credit: aquantindia)

5. रेन मैक्स स्क्वेयर रेनहेड

रेन मैक्स स्क्वेयर शावर हेड नहाने के अनुभव को मजेदार कर देता है। 254 मिमी x 254 मिमी साइज का यह शावर बारिश जैसी तेज और आरामदायक बौछार देता है। इसे आप अपने बजट के हिसाब से छत या दीवार पर लगवा सकती हैं। इसका मॉडर्न लुक शावर एरिया को एकदम फाइव-स्टार वाला फील देता है। 

(image credit: kohler)

निष्कर्ष:  सही प्लंबिंग और सेनेटरी प्रोडक्ट्स आपके बाथरूम को सुन्दर बनाने के साथ ही साफ सुथरा दिखाने में मदद करेंगे। ऊपर बताएं गए इन 5 डिजाइंस को आप भी अपनी बाथरूम में शामिल कर साधारण बाथरूम को एक लग्जरी स्पा जैसा बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।