Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:41 AM IST

Shower Head Cleaning: गंदे फव्वारे को साफ करने के लिए लें इन आसान टिप्स की मदद

Ways To Clean Shower Head: शावर हेड का गंदा हो जाना एक आम बात है। इस आर्टिकल में जानें कि आप शावर हेड को कैसे आसानी से साफ कर सकते हैं।   
Updated:- 2023-11-20, 11:24 IST
image

Ways To Clean Shower Head: घर लाख कोशिशों के बाद भी अक्सर गंदा हो जाता है। ऐसा होने पर आप मार्केट से तरह-तरह के प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, लेकिन बावजूद इसके घर साफ होने का नाम नहीं लेता है। अब आप बॉथरूम के शवर हैड को ही देख लिजिए, जो अक्सर गंदा होने की वजह से खराब तक हो जाता है। इस आर्टिकल में जानें कि आप शावर हैड को कैसे साफ कर सकते हैं। 

गंदे शावर हैड को कैसे साफ करें? 

Ways To Clean Shower Head

  • शावर हैड पर लगी गंदगी को अगर समय पर साफ ना किया जाए तो आपका शावर खराब हो सकता है। ऐसे में आपको बस टूथपिक की मदद से शावर की गंदगी निकाली है। 
  • शावर के होल में फंसी हुई गंदगी में आप जैसे ही टूथपिक डालेंगे, सारी गंदगी बाहर आ जाएगी। यह ट्रिक सबसे आसान है और थोड़े से समय में शावर साफ भी हो जाता है। 

इसे भी पढ़ेंः  Shower Head में लगे ज़ंग को सिर्फ 5 मिनट में साफ करता है यह घरेलू नुस्खा

गंदे शावर हैड को साफ करने का लिक्विड 

गंदे शावर हैड को साफ करने के लिए आप घर पर लिक्विड भी तैयार कर सकते हैं। लिक्विड बनाने के लिए आपको चाहिए बेकिंग सोडा और 2 चम्मच सिरका। इन दिनों चीजों को एक बाउल गुनगुने पानी में मिलाएं। इसके बाद आपको इसे स्क्रब की मदद से शावर हैड पर लगाना है। ऐसा करने से आपका शावर हैड चमक उठेगा। 

शावर हैड को साफ करने का सबसे आसान तरीका

शावर हैड को साफ करने का सबसे आसान तरीका है कि आपको गर्म पानी करना है। बाउल बड़ा लें जिसमें शावर हैड आ पाए। अब शावर हैड को पानी में डालें और कम से कम आधे घंटे के लिए रखा रहने दें। ऐसा करने से आपका शावर है आसानी से खुद ब खुद साफ हो जाएगा। 

शावर हैड को कब-कब साफ करना चाहिए

fast Ways To Clean Shower Head

शावर हैड को कम से कम महीने में 1 बार साफ जरूर करें। ऐसा करने से आपको शावर हैड ना ही खराब होगा और ना ही गंदा। 

इसे भी पढ़ेंः Easy Hacks: शावर हेड से पानी की लीकेज को रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।