आमतौर पर हम सभी पेड़-पौधों की ग्रोथ के लिए बाजार में मिलने वाले फर्टिलाइजर और पेस्टिसाइड खरीदकर लाते हैं। हालांकि, इनका इस्तेमाल अगर सही मात्रा में न किया जाए, तो यह पौधों की ग्रोथ को बेहतर बनाने की बजाय उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में कई लोग घर की नेचुरल चीजों से खाद और कीटनाशक तैयार करते हैं।

मगर क्या आप जानती हैं कि चावल का पानी जिसे आप अक्सर बेकार समझकर फेंक देती हैं, वह आपके बगीचे के पौधों की ग्रोथ को दोगुनी तेजी से बढ़ा सकता है? यह पढ़ने के बाद अगर आपके मन में यह सवाल है कि भला ऐसा कैसे संभव है, तो नीचे लेख में जानें इसके पीछे का कारण और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका।

चावल का पानी पौधों के लिए क्यों फायदेमंद है?

चावल के पानी में स्टार्च के अलावा नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, और कई तरह के अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व पौधों के ग्रोथ के लिए जरूरी हैं। जब आप इसे पौधों में डालते हैं, तो यह मिट्टी में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाता है। इससे मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को बेहतर होती है और पौधे तेजी से बढ़ने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- Vegetables Gardening Hacks: भीषण गर्मी में भी घर की छत पर हरी-भरी रहेंगी सब्जियां, बस जून में गार्डनिंग के समय न करें ये गलतियां

चावल का पानी इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रखें ये बातें

पौधों में चावल का पानी सीधा या बिना सोचे-समझे डालना नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में इस्तेमाल करने से पहले यह एक जरूरी काम जरूर करें। साथ ही कुछ और बातों का भी ध्यान रखें। जानें-

चावल के पानी में स्टार्च की मात्रा ज् होती है, जो मिट्टी के छिद्रों को बंद कर सकती है। इसलिए डायरेक्ट इस्तेमाल करने की बजाय इसमें सामान्य पानी मिलाकर इसे अच्छी तरह पतला कर लें।

इसके लिए चावल के पानी के एक हिस्से में चार से पांच हिस्सा सादा पानी मिलाएं। ध्यान रहे कि जिस पानी में आप चावल धो रहे हैं या उबाल रहे हैं, उसमें नमक, तेल या किसी तरह के मसाले नहीं मिले हों। मसाले या नमक वाला पानी पौधों को फायदा पहुंचाने की बजाय सुखा सकता है।

पौधों में चावल का पानी डालने से पहले करें यह 1 काम

  • चावल धोने के पानी को किसी बोतल या जार में 1 से 2 दिन के लिए ढंककर रख दें।
  • जब इसमें हल्का फर्मेंटेशन हो जाए, तब इसे सादे पानी में मिलाकर पौधों की जड़ों में डालें।
  • इसके अलावा पानी को एक स्प्रे बोतल में भरकर पौधों की पत्तियों पर छिड़क सकती हैं।
  • इससे पत्तियों में नेचुरल चमक आती है और उनकी ग्रोथ भी अच्छी होती है।
  • घर के इंडोर प्लांट्स, मनी प्लांट या फूलों वाले गमलों में महीने में 2 बार इस घरेलू फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- Monsoon Gardening: बरसात में पीली पड़कर झड़ने लगी हैं पारिजात की पत्तियां? तुरंत करें ये 2 काम, फूलों से लद जाएगा पौधा

अगली बार से जब आप चावल धोएं तो उस पानी को फेंकने के बजाय गमले में डालें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit- shutterstock