Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:40 PM IST

Monsoon Gardening: बरसात में पीली पड़कर झड़ने लगी हैं पारिजात की पत्तियां? तुरंत करें ये 2 काम, फूलों से लद जाएगा पौधा

बरसात के मौसम में पारिजात के पौधे पर फूलों की ग्रोथ बढ़ जाती है, लेकिन इसकी देखभाल में अगर थोड़ी सी भी लापरवाही हुई तो सुंदर दिखने वाला यह पौधा खराब होने लगता है। साथ ही इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। 
Updated:- 2026-08-31, 13:09 IST
How to fix yellow leaves on plants naturally

पारिजात का पौधा अपनी सुंदरता और सुगंध के लिए जाना जाता है। यह पौधा धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि पारिजात के फूलों से माता लक्ष्मी की पूजा करने से वह जल्दी प्रसन्न होती हैं। अब ऐसे में बागवानी का शौक रखने वाले लोग अपनी बगिया में इसका पौधा जरूर लगाते हैं। साथ ही इसकी ग्रोथ को बढ़ाने के लिए लोग नर्सरी से फर्टिलाइजर, कीटनाशक और जरूरी पोषक तत्व वाली खाद खरीदकर लाते हैं।

मगर बरसात के मौसम में हरसिंगार या पारिजात के पौधे की खास देखरेख करनी पड़ती है, क्योंकि नमी बढ़ने के कारण इसकी पत्तियां पीली पड़कर गिरने लगती हैं। अगर आपके भी पौधे के साथ यही समस्या हो रही है, तो आज का यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

बरसात में पारिजात की पत्तियां पीली पड़ने पर क्या करें?

आपकी बगिया में लगा हरसिंगार या पारिजात के पौधे की अगर पत्तियां पीली पड़ रही हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। शुरूआत में अगर आप इस समस्या का पता लगा लेती हैं, तो पौधे की पत्तियां गिरने से बच सकती हैं। नीचे जानें 2 ऐसे काम जिसकी मदद पीली पत्तियों वाली समस्या को रोक सकती हैं। 

Watering Parijat plant monsoon tips

इसे भी पढ़ें- Monsoon Gardening Tips: बरसात में उगाएं ये 5 सब्जियां, चंद दिनों में हरी-भरी हो जाएगी बगिया

बरसात में पारिजात की पत्तियां पीली क्यों होती हैं?

पारिजात के पौधे में जब पुरानी पत्तियां पीली पड़ने लगें और उस पर हरे रंग की लाइन दिखे, तो यह मैग्नीशियम या सल्फर की कमी का संकेत है। पौधे को जब पर्याप्त मैग्नीशियम नहीं मिलता, तो उसका हरापन कम होने लगता है और पत्तियां पीली पड़कर झड़ने लगती हैं।

पहला काम- एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल कैसे करें?

  • इस तरीके को आजमाने के लिए 4 लीटर पानी में 1 बड़ा चम्मच एप्सम सॉल्ट अच्छी तरह घोल लें।
  • अब इस घोल को महीने में एक बार पौधे की जड़ों में डालें या सीधे पत्तियों पर छिड़काव करें।

एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें ये बातें

इस आसान उपाय को अपनाने से पारिजात की मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी दूर हो जाती है। जड़ों को मजबूती मिलने से पौधे की रुकी हुई ग्रोथ फिर से शुरू हो जाती है और कुछ ही दिनों में पौधा स्वस्थ होकर ढेरों फूलों से लद जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि मात्रा सीमित ही रखें, क्योंकि जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल पौधे को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

epsum-salt-for-beauty-uses

दूसरा काम- पारिजात के पौधे में पानी डालते समय रखें ध्यान

पारिजात के पौधे को स्वस्थ रखने के लिए पानी डालने का खास ध्यान रखने की जरूरत हैखासकर बरसात के दिनों में। अक्सर लोग बिना मौसम और मिट्टी की नमी को देखे रोजाना पौधे में पानी डालते रहते हैं, जिससे मिट्टी में नमी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। लगातार पानी भरे रहने से पौधे की जड़ें सड़ने लगती हैं, जिसका सीधा असर पत्तियों पर पड़ता है और वे पीली होकर झड़ने लगती हैं।

How to use Epsom salt for Harsingar

मानसून में पौधे को पानी देने से पहले मिट्टी की ऊपरी परत को छूकर चेक करें। अगर मिट्टी गीली या नम है, तो उस दिन पौधे में बिल्कुल पानी न डालें। केवल तभी पानी दें जब मिट्टी ऊपर से सूखी हुई दिखाई दे। इसके अलावा गमले के नीचे बने ड्रेनेज होल को हमेशा साफ रखें।

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: गुलाब का पौधा फूलों से जाएगा भर, बस चायपत्ती के साथ मिलाकर डालें यह 1 चीज

अगर आपके बगीचे में लगे पारिजात के पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, तो आप यह तरीका इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit- magnific, AI

FAQ
पारिजात में फूल आने में कितना समय लगता है?
पारिजात में आमतौर पर स्वस्थ पौधे से 6-12 महीनों के भीतर फूल देता है।
क्या गमले में पारिजात का पौधा उगा सकते हैं?
जी हां, पारिजात उचित जल निकासी और धूप वाले गमलों में अच्छी तरह उगता है।
पारिजात का पौधा लगाने का सही समय क्या है?
पारिजात का पौधा लगाने का सही समय बरसात का मौसम (जुलाई से अक्टूबर) या वसंत ऋतु (फरवरी से मार्च) है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।