पूजा के अवसर पर लोग न केवल घर और मंदिर की साफ-सफाई तथा सजावट करते हैं बल्कि पूजा की थाली का भी विशेष ध्यान रखते हैं। आज के समय बाजार में एक से बढ़कर एक डिजाइन वाली पूजा की थालियां मिलती हैं, लेकिन कई बार इनकी कीमत बहुत ज्यादा होती है, जो हमारे बजट के बाहर होती है। अगर आप सावन शिवरात्रि के लिए अपनी थाली को सजाना चाहती हैं, तो नीचे लेख में दिए गए 5 तरीके आपके काम आ सकते हैं। आइए, नीचे जानते हैं इसके लिए आवश्यक सामग्री और सजाने की पूरी प्रक्रिया।

पूजा की थाली सजाने के लिए 5 तरीके

सावन शिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव की आराधना के लिए बहुत खास होता है। इस दिन शिव भक्त महादेव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हैं। पूजा को और भी खास बनाने के लिए लोग भगवान की थाली को सजाते हैं। अगर आप भी बाजार की महंगी थालियों के बजाय घर पर ही पूजा की थाली को सुंदर रूप देना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए तरीके आजमा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- सावन के सोमवार पर सजाएं द‍िव्‍य आरती की थाली, पढ़ें ये आसान तरीके

1. कुमकुम और मोतियों से करें सजावट

पूजा की थाली को सजाने के लिए आप कुमकुम और मोतियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे पढ़ें जरूरी सामान और तरीका-

  • लाल रंग या कपड़ा
  • कुमकुम
  • हल्दी
  • गोंद
  • छोटे सफेद मोती

सजावट की प्रक्रिया

सबसे पहले थाली को साफ करके लाल रंग करें या फिर लाल कपड़ा चिपका दें। अब थाली के बीच में कुमकुम और हल्दी से 'स्वस्तिक' का चिह्न बनाएं। इसके बाद थाली के बाहरी किनारों पर गोंद की मदद से मोतियों की एक सुंदर लाइन चिपका दें।

2. सीपियों से थाली का बदलें लुक

अगर आपके घर में सीपियां रखी हुई हैं, तो इसकी मदद से भी आप थाली को सजा सकती हैं। पढ़ें पूरा तरीका-

  • साधारण थाली
  • छोटी सीपियां
  • कलरफुल गोटा-पत्ती

सजाने का तरीका

थाली के बॉर्डर पर चारों तरफ छोटी सीपियों को लाइन से चिपकाएं। सीपियों के बीच में आप पतली गोटा-पत्ती की लेस भी लगा सकती हैं। यह आपकी थाली को एक अलग और यूनिक लुक देगा।

3. बनारसी कपड़ा और गोटा लेस से सजाएं थाली

अगर आपकी मंदिर की पूजा थाली प्लेन हैं, जो देखने में पुरानी लगने लगी है, तो यह तरीका कमाल का साबित हो सकता है। जानें कैसे?

  • लाल या पीले रंग का कपड़ा
  • कैंची
  • ग्लू
  • सुनहरी लेस

थाली सजाने का तरीका

थाली के आकार में गोल बनारसी कपड़ा काट लें और इसे थाली के ऊपर अच्छी तरह चिपका दें। कपड़े के चारों तरफ सुनहरी गोटा-पत्ती की लेस लगाएं। यह तरीका आपकी सादी थाली को शाही लुक देता है।

4. ॐ नमः शिवाय मंत्र से करें थाली की सजावट

पूजा की थाली को विशेष तरीके से सजाने के लिए आप ॐ नमः शिवाय मंत्र वाला तरीका आजमा सकती हैं। नीचे जानें कैसे-

  • रंगीन पेपर
  • कुमकुम
  • छोटे स्टोन

पूजा थाली को सजाने का तरीका

थाली पर पहले अपनी पसंद का कोई सुंदर रंगीन कागज चिपकाएं। अब बीच में कुमकुम या मोतियों की मदद से ॐ या ॐ नमः शिवाय लिखें। 

5. पीतल या तांबे की थाली को दें बिना मेहनत वाला लुक

अगर आपके पास समय की कमी है या फिर पूजा की थाली पहले से सुंदर और नक्काशी वाली है, तो यह तरीका काम आ सकता है।

  • पीतल या तांबे की थाली
  • चंदन
  • ताजे फूल

सजाने का तरीका

अगर आपके पास पीतल या तांबे की नक्काशी वाली थाली है, तो ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है। थाली को अच्छे से साफ करें। उस पर चंदन और रोली से छोटे-छोटे टीके लगाएं और ताजे फूलों की पंखुड़ियों से सजाकर अपनी पूजा सामग्री रख लें।

इसे भी पढ़ें- सावन में घर पर बनाएं भोले बाबा का मिनी गार्डन, बस चाहिए ये 6 जरूरी चीजें

इन तरीकों से आप भी अपने पूजा की थाली को सजा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific, Shutterstock, amazon