सावन का महीना शुरू हो चुका है। भगवान शिव के भक्त दोनों पहर पूजा-अर्चना करते हैं, जिसके लिए वे सुबह और शाम मंदिर की सफाई करते हैं। मगर भागदौड़ भरी जिंदगी और व्यस्त शेड्यूल के कारण कई बार मंदिर की अच्छे से सफाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता है। अगर आपके पास भी क्लीनिंग करने के लिअ घंटों का समय नहीं है, तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में 3 ऐसी ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिसे आजमाकर मिनटों में इस काम को कर सकती हैं।
मंदिर को कम समय में कैसे साफ करें?
धूपबत्ती और दीया जलाने के कारण मंदिर के किनारे काले हो जाते हैं। साथ ही पूजा के बर्तन भी गंदे हो जाते हैं। अब ऐसे में रोजाना इसकी सफाई करना जरूरी हो जाता है। खासकर जब विशेष पूजा का समय हो। मगर कुछ स्मार्ट तरीकों का इस्तेमाल कर इस काम को आसानी से निपटा सकती हैं।
1. पीतल और तांबे के बर्तन चमकाने की ट्रिक
मंदिर के दीये, घंटी और कलश को रगड़ने में घंटों का समय देने के बजाय इमली, नमक और नींबू वाला तरीका आजमा सकती हैं। जानें तरीका-
- एक कटोरी में नींबू का रस और नमक या फिर इमली का गूदा लें।
- अब इन चीजों को मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
- इसके बाद इसे बर्तनों पर लगाकर 2 मिनट के लिए छोड़ें।
- फिर सादे पानी से धोएं और साफ कॉटन के कपड़े से पोछें।
2. मंदिर की ड्राई क्लीनिंग
मंदिर की हफ्ते में एक बार क्लीनिंग करना जरूरी है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि इसके लिए घंटों का समय चाहिए। मगर स्मार्ट तरीका पता हो, तो यह काम मिनटों का है। जानें-
- इसके लिए सबसे पहले ब्रश की मदद से मंदिर पर जमी धूल मिट्टी को हटाएं।
- इसके बाद स्प्रे बोतल में पानी और थोड़ा सा माइल्ड सैनिटाइजर मिलाएं।
- अब इसे माइक्रोफाइबर कपड़े पर स्प्रे करें और मंदिर की लकड़ी या मार्बल की सतह को तेजी से पोंछ लें।
- इससे मंदिर तुरंत साफ हो जाएगा।
3. मूर्तियों और भगवान के कपड़ों को साफ करने की ट्रिक
भगवान के कपड़ों और मूर्तियों को साफ करने में अक्सर सबसे ज्यादा समय लगता है। मगर आप यदि बेकिंग सोडा और विनेगर वाला तरीका अपनाती हैं, तो यह काम आसान हो जाएगा।
- भगवान की मूर्तियों को धोने के बजाय गीले कॉटन या वाइप्स से पोछें।
- मंदिर के गद्दे और वस्त्रों को बार-बार धोने के बजाय विनेगर और बेकिंग सोडा के घोल का स्प्रे करें।
- इसे बनाने के लिए 2 ढक्कन विनेगर आधा चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर घोल बनाएं।
- यदि वस्त्र बहुत गंदे हैं, तो पहले से धुले हुए नए या साफ वस्त्र का प्रयोग करें।
मंदिर साफ करने का आसान तरीका
अगर आपके पास ऊपर बताए गए ट्रिक्स को अपनाने का भी समय नहीं है, तो आप नीचे बताए गए तरीके से भी मंदिर को फटाफट साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको गर्म पानी की जरूरत पड़ेगी।
- सबसे पहले मंदिर को खाली करें।
- मूर्तियों को हल्के गुनगुने पानी में डालें।
- यही घोल बर्तन पर डालें और साफ पानी से धोलें।
- दूसरी तरफ मंदिर को हल्के गीले कपड़े से पोंछे।
- अगर दाग धब्बे जिद्दी हैं, तो उसे गरम पानी से साफ करें।
- इसके बाद सूखे कपड़े से मंदिर को पोंछे और पेपर बिछाएं।
- अब मूर्तियों को पानी से निकालकर साफ करें और नए वस्त्र पहनकर मंदिर में रखें।
- यह करने में आपको 10-15 मिनट का समय लगेगा।
इन तीन आसान ट्रिक्स को अपनाने से आपका मंदिर बिना किसी झंझट के सिर्फ 30 मिनट में पूरी तरह साफ कर सकती हैं। अगर आपके पास इतना भी समय नहीं है, तो आप दूसरा स्टेप आजमा सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
