Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:12 PM IST

रात को करें ये काम, सुबह पूरा घर मिलेगा चकाचक; आजमाएं ये 4 ट्रिक्स

घर की सफाई में झाड़ू-पोंछा, बर्तन, कपड़े और किचन की सफाई ऐसी चीजें हैं, जो लगभग हर दिन की जाती है। यह सभी काम भले ही सुनने में आसान लग रहे हों, लेकिन जब रोज करना पड़ता है, तो आलस आता है।
Updated:- 2026-07-19, 16:19 IST
4 overnight cleaning hacks every lazy clean freak needs

घर की सफाई करना भले ही आपके रोजमर्रा के काम का सबसे जरूरी हिस्सा हो, लेकिन हर दिन एक ही काम करके हर कोई परेशान हो जाता है। यह ऐसा काम है, जिसे आप न चाहते हुआ भी स्किप नहीं कर सकते। सफाई की जिम्मेदारी अक्सर घर की महिलाओं के कंधों पर ही होती है। ऐसे में महिलाएं कभी-कभी एस काम से छुट्टी चाहती हैं। आप भी अगर रोज सफाई के झंझट से बचना चाहती हैं, तो आपके लिए हम कुछ आसान ट्रिक्स लेकर आए हैं। इसे अगर आप रात में ही फॉलो कर लेंगी, तो अगले दिन सुबह आपको इनपर समय नहीं लगाना होगा, ऐसे में खाली समय में आप आराम कर पाएंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

चादर ठीक करने की झंझट खत्म

आप सोने से पहले बिस्तर पर इलास्टिक फिटेड बेडशीट लगा सकती हैं। इसकी खासियत यह होती है कि रातभर आप चाहे बिस्तर पर कितना भी हिले-डुले यह खराब नहीं होगा। इससे सुबह-सुबह आपका एक काम तो कम हो जाता है। आप बच्चों के कमरे में और अपने कमरे के बेड पर भी इस तरह की बेडशीट लगा सकती हैं। बेडशीट ज्यादा महंगी भी नहीं आती और इसे धोना भी मुश्किल नहीं होता, यह आपके काम को आसान बनाने के लिए बेस्ट आइडिया हो सकता है। इसका एक अच्छा कारण यह भी है कि गद्दे पर यह आसानी से कवर हो जाता है, जिससे आपको पूरे दिन चादर ठीक करने की भी चिंता नहीं रहेगी।

daily cleaning routine

टॉयलेट क्लीनर रात में ही डाल दें

सुबह अगर आपको टॉयलेट साफ करना एक बड़ा काम लगता है, तो रात में आप टॉयलेट क्लीनर डालकर ही सोएं। इससे सुबह आप उठेंगी, तो बाथरूम पहले से ही साफ मिलेगा। रोज-रोज आपको ब्रश से बाथरूम को रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि पानी डालने की वजह से क्लीनर का निशान भी साफ हो जाएगा। यह ट्रिक आप किचन सिंक और बाथरूम वॉशबेसिन को साफ करने के लिए भी कर सकती हैं।

easy household cleaning tricks

रात में ही मशीन में कपड़े डाल दें

आजकल ज्यादातर घरों में ऑटोमेटिक मशीन यूज की जा रही है। इसमें आपको केवल कपड़े और डिटर्जेंट पाउडर डालना होता है, जिसके बाद यह कपड़े को वॉश भी कर देती है और इसे सुखा भी देती है। सोने से पहले अगर आप रात में ही कपड़ों को मशीन में डाल देंगी, तो सुबह तक कपड़े साफ मिलेंगी। आपको केवल निकालकर रस्सी में टांगना होगा।

इसे भी पढ़ें- छोटा बेडरूम भी लगेगा कमाल, ये स्मॉल झूमर डिजाइन बढ़ा देंगे घर की शान

save time on cleaning

दरवाजे और खिड़की के नीचे कपड़ा या पेपर लगा दें

धूल-मिट्टी की वजह से अगर घर बहुत ज्यादा गंदा होता है, तो आप रात को सोने से पहले दरवाजे और खिड़की उन हिस्सों को कवर कर दें, जहां से हवा आती है। इसके साथ ही रात में सोने से पहले टेबल और सोफा के ऊपर कपड़ा डाल दें। इससे रात में इनपर धूल नहीं जमेगी और सुबह आपको इन्हें साफ करने का झंजट नहीं रहेगा।

easy household cleaning tricks
image credit- PYORIT/flipkart

इसे भी पढ़ें- Small Kitchen को बनाएं लग्जरी, ये 3 फर्नीचर डिजाइन बदल देंगे पूरा लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।