रोजाना सुबह उठने के बाद अगर आपको भी मुंह में कड़वापन जैसा फील होता है, तो इस नजरअंदाज न करें। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, इससे इस बात की जानकारी मिलती है कि आपके पेट में कोई परेशानी है। ऐसा अक्सर गलत खानपान, एसिडिटी या मुंह में बैक्टीरिया के इकट्ठा होने से होता है। अगर आप भी इस दिक्कत का सामना कर रही हैं, तो हम आपके लिए एक आसान और असरदार तरीका लेकर आए हैं, जिसे 'गंडूष क्रिया' यानी ऑयल पुलिंग कहते हैं। आइए जानते हैं कि यह क्या होता है?

क्या होती है 'गंडूष क्रिया'?

'गंडूष क्रिया' को ऑयल पुलिंग भी कहते हैं। यह एक ऐसी विधि है, जिसमें आपको अपने मुंह में किसी तेल या तरल पदार्थ को रखना होता है। इसे मुंह में घुमाया जाता है और कुछ देर के लिए रोककर रखना होता है। इस प्रोसेस को 'गंडूष क्रिया' कहते हैं।

'गंडूष क्रिया' करने का तरीका

'गंडूष क्रिया' को करने का तरीका काफी आसान है। आइए जानते हैं कि इसे कैसे करते हैं?

  • इसे करने के लिए सबसे पहले 1 बड़ा चम्मच तिल का तेल लें और इसे हल्का गुनगुना करें।
  • गुनगुने तेल को अपने मुंह में रखें और 3-5 मिनट तक चारों तरफ घुमाएं।
  • इससे आपके मुंह की मांसपेशियों में थोड़ा दर्द हो सकता है। ऐसा होने पर तेल को मुंह में ही रखें।
  • जब 5 मिनट हो जाएं तब तेल को थूक दें।
  • लास्ट में नॉर्मल पानी से कुल्ला कर लें।
  • शुरू में थोड़े टाइम तक करें, लेकिन जब क्षमता बढ़ जाए, तो 20 मिनट तक ट्राई करें।

image credit- magnific

इन बातों का रखें ध्यान

'गंडूष क्रिया' को करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी है।

  • ज्यादा गर्म तेल मुंह में न रखें, गुनगुने का ही इस्तेमाल करें।
  • गलती से भी तेल को निगलें न। ऐसा करना नुकसान पहुंचा सकता है।
  • अगर जबड़े में ज्यादा दर्द हो तो इस क्रिया को न करें।

image credit- magnific

कुल मिलाकर सुबह मुंह में कड़वापन जैसा फील होना सिर्फ एक छोटी समस्या नहीं, बल्कि आपके पेट की हेल्थ के लिए अलर्ट है। ऐसे में गंडूष क्रिया काफी मददगार साबित हो सकती है। अगर आप भी इसे करना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए आसान तरीकों से इसे करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 main image credit- magnific