किचन को अगर खूबसूरत दिखाना है, तो फर्नीचर का चयन ध्यान से करना ज्यादा जरूरी होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि फर्नीचर की वजह से ही किचन का असली लुक आता है। किचन में कैबिनेट, शेल्फ, ड्रॉअर, स्टोरेज यूनिट और काउंटर का चयन ध्यान से करना चाहिए। किचन के पेंट कलर और स्पेस के हिसाब से आप फर्नीचर का चयन करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 3 ऐसे किचन फर्नीचर डिजाइन के बारे में बताएंगे, जो काफी ट्रेंड कर रहे हैं। आप इन डिजाइंस को देखकर अपने घर के किचन के लिए बेस्ट फर्नीचर डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं।
मॉड्यूलर किचन कैबिनेट्स
इस तरह के कैबिनेट्स में ज्यादा से ज्यादा सामान आ जाता है। दिखने में यह प्रीमियम लगता है और इसमें ड्रॉअर सिस्टम भी अलग-अलग तरीके के होते हैं। ज्यादातर मॉड्यूलर किचन में पुल-आउट यूनिट और स्मार्ट स्टोरेज जैसा ऑप्शन दिया जाता है। यह डिजाइन छोटे साइज के किचन के लिए बेस्ट होता है।
- क्यों ट्रेंड में है?- आजकल लोग फ्लैट में कम स्पेस की वजह से जगह को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं। मॉड्यूलर डिजाइन कम जगह में ज्यादा सुविधा देता है, इसलिए यह ज्यादा ट्रेंड में है।
L शेप किचन फर्नीचर
इस तरह के किचन डिजाइन में फर्नीचर को इस तरह से सेट किया जाता है कि वह एक कोने में नजर आए। इसमें बीच में खाली जगह दी जाती है, ताकि लोगों को चलने का स्पेस मिले। इसे बनाते समय 'मैजिक कॉर्नर' या पुल-आउट बास्केट जैसे मॉड्यूलर एक्सेसरीज का उपयोग होता है। यह फर्नीचर डिजाइन इसलिए ज्यादा ट्रेंड में है, क्योंकि दिखने में यह हाई-एंड इंटीरियर जैसा लगता है। किचन को लग्जरी लुक देने के लिए लोग इस तरह के डिजाइन ज्यादा चुनने लगे हैं।
वर्टिकल स्टोरेज और ओपन शेल्विंग किचन फर्नीचर
ऐसे डिजाइन भी छोटी किचन में फिट होने के लिए लगाए जाते हैं। छोटे किचन में जगह की कमी की वजह से किचन के एक हिस्से में ऊपर से नीचे तक एक कैबिनेट बनाया जाता है। यह लंबा और पतला होता है। इसमें लोग मसालों और अक्सर इस्तेमाल होने वाले कप-प्लेटों को सजाते हैं। इसमें मिरर डोर लगवाया जाता है या फिर इसे ओपन ही रहने देते हैं।
इसे भी पढ़ें- कैबिनेट के ये डिजाइन छोटी किचन में भी हो जाएंगे फिट, कम स्पेस में और भी लग्जरी लगेगा आपका घर
इन डिजाइंस के अलावा किचन फर्नीचर में मैट फिनिश और ग्लॉसी फिनिश कैबिनेट्स का डिजाइन भी आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। ग्लॉसी फिनिश रोशनी को रिफ्लेक्ट करके किचन को और भी ज्यदा मॉर्डन लुक देती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
