अकेले यात्रा पर जा रहे लोगों को अक्सर समझ नहीं आता कि वह अपनी अच्छी तस्वीरें कैसे लें? यही कारण है कि ट्रिप के दौरान उनके पास केवल लोकेशन की फोटो होती है, लेकिन अपनी फोटो न के बराबर होती है। वैसे तो अकेले घूमने का अपना ही मजा होता है। न किसी के उठने का इंतजार और न ही किसी की पसंद के हिसाब से जगह चुनने की मजबूरी, लेकिन किसी खूबसूरत नजारे को देखने के बाद आपका भी मन सुंदर तस्वीरें खींचने का करता होगा। अब आपको सोलो ट्रिप के दौरान किसी अनजान व्यक्ति से फोटो क्लिक करने की मदद नहीं लेनी पड़ेगी, क्योंकि आप खुद ही अपनी खूबसूरद फोटो क्लिक कर पाएंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
रिफ्लेक्शन से क्रिएटिव फोटो लें
अगर आपके पास फोटो खींचने के लिए कोई साथी नहीं है, तो आप शीशा, होटल की विंडो, कार की खिड़की या धूप से पड़ते आपके रिफ्लेक्शन की फोटो ले सकती हैं। इसमें किसी दूसरे व्यक्ति की जरूरत नहीं पड़ती।
- इसके लिए आपको साफ रिफ्लेक्टिव सरफेस वाली जगह का चुनाव करना होगा।
- फोन का कैमरा सही एंगल पर रखें।
- कोशिश करें कि चेहरा या पूरा आउटफिट फ्रेम में लाएं।
- कैमरे की तरफ देखने के बजाय साइड में देखने से फोटो और भी अच्छा आती है।
- अलग-अलग एंगल से कुछ शॉट लेने की कोशिश करें।
ब्लूटूथ रिमोट की मदद से फोटो लें
आजकल ऐसे ट्राइपोर्ट आने लगे हैं, जिसमें ब्लूटूथ रिमोट भी होता है। ऐसे में आपको बार-बार टाइमर लगाने के लिए फोन के पास नहीं जाना होगा। इसमें आप एक जगह खड़े होकर, छोटे से ब्लूटूथ रिमोट की मदद से कई फोटोज ले लेंगी।
इसे भी पढ़ें- बिना चेहरा दिखाए कैसे चलाएं यूट्यूब चैनल? 5 वायरल आइडियाज जो आपको बना देंगे क्रिएटर
- इसमें सबसे पहले आपको ट्राइपोर्ट को सही जगह पर खड़ा करना है।
- इसके बाद ब्लूटूथ रिमोट को फोन से कनेक्ट करें।
- अब कैमरा खोलकर फ्रेम चेक करें।
- इसके बाद अपने स्पेस पर दूर खड़े होकर रिमोट का बटन दबाकर फोटो लें।
किसी पत्थर या ग्रील पर रखकर फोटो क्लिक करें
इस तरह से फोटो लेते समय आप सही लोकेशन का चुनाव करें, ताकि फोन गिरने का खतरा न रहे। फोन ऐसी जगह पर रखें, जहां पर लोग बार-बार आपके रास्ते में न आएं।
इसे भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर एफिलिएट मार्केटिंग कैसे करें? सिर्फ लिंक्स शेयर करके होगी कमाई
- इसके लिए आपको फ्रंट कैमरे का यूज करना है।
- आप फोन रखकर टाइमर लगा सकती हैं, जिससे आप दूर से भी फोटो ले पाएंगी।
- किसी ऊंचाई वाली जगह का चुनाव करें, ताकि आपका पूरा लुक आ सके।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
