खीरा बाजार से लाने के बाद लगभग सभी महिलाएं उसे फ्रिज में रख देती हैं, ताकि इसे लंबे दिनों तक खराब होने से बचाया जा सके, लेकिन फ्रिज में रखने के बाद भी यह 2 दिनों में ही सिकुड़ने और सूखने लग जाता है। फिर मजबूरी में खीरे को जल्दी-जल्दी इस्तेमाल करना पड़ता है या खराब होने के बाद फेंकना पड़ जाता है। अगर आप भी हफ्ते में एक ही बार सब्जियां ले आती हैं और चाहती हैं कि कुछ दिनों तक इसे फ्रिज में ताजा रखा जा सके, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
खीरे को फ्रिज में कैसे लंबे समय के लिए स्टोर करें?
खीरा बाहर से लाने के बाद तुरंत फ्रिज में न रखे। ऐसा इसलिए, क्योंकि अचानक तापमान में बदलाव आने से यह जल्दी खराब होने लगता है। कुछ छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप इसे खराब होने से बचा सकती हैं।
- खीरे को मार्केट से लाने के बाद सबसे पहले इसे अच्छे से धो लें।
- धोकर तुरंत फ्रिज में न रखें, इसपर लगा पानी साफ हो जाए, तो फ्रिज में रखना सही होता है।
- लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए आप इसे पेपर टॉवल में लपेट सकती हैं।
- हर खीरे को हल्के से पेपर टॉवल में लपेटने से खीरे की नमी जल्दी खत्म नहीं होती और यह फ्रेश रहता है।
इसे भी पढ़ें- अंडे ताजे हैं या खराब? इन हैक्स से मिनटों में करें पहचान
- खीरे को एयरटाइट डिब्बे में न रखें, क्योंकि पूरी तरह बंद डिब्बे में रखने से यह सड़ सकता है।
- इसे किसी ऐसी थैली में या डिब्बे में रख सकती हैं, जिसमें से हवा निकलती हो।
- खीरे को वहां बिल्कुल न रखें, जहां फ्रिज की सबसे ठंडी हवा लगती हो।
- इसके साथ ही खीरे को दूसरी सब्जियों अलग रखें, इससे यह जल्दी खराब नहीं होंगे।
फ्रिज में रखने के बावजूद खीरा क्यों सूखने लगता है?
खीरा पानी से भरपूर सब्जी है, इसलिए अगर इसकी नमी खत्म हो जाती है, तो यह सूखने लगता है। ऐसे में फ्रिज का तापमान अगर बहुत ज्यादा रहेगा और तो खीरे की नमी खत्म हो जाती है। यही वजह है कि कुछ दिनों बाद खीरा सिकुड़ा हुआ, नरम या पीला सा नजर आने लगता है। कई बार खीरा जल्दी खराब होने की वजह सब्जी वाला भी होता है। वह दिनभर खीरे पर पानी की छींटे मारता रहता है, जिसकी वजह से यह पीला हो जाता है।
निष्कर्ष- इससे आप समझ गए होंगे कि खीरा खराब होने का एक कारण फ्रिज में रखना भी है। खीरा लंबे समय तक तेज टेम्प्रेचर में रहता है, इसलिए इसकी नमी खत्म हो जाती है और यह ज्यादा दिन तक फ्रेश नहीं दिखता।
इसे भी पढ़ें- Cheese कद्दूकस करते समय ग्रेटर पर चिपक जाता है? 5 सेकेंड का ये Hack आएगा काम
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific/shutterstock
