अंडे ताजे हैं या खराब? इन हैक्स से मिनटों में करें पहचान

सुबह के नाश्ते में ऑमलेट बनाना हो या जल्दी से भुर्जी तैयार करनी हो, तुरंत 10 मिनट में आप अपना ब्रेकफास्ट तैयार कर लेते हैं। बाहर से सारे अंडे लगभग एक जैसे ही दिखाई देते हैं, इसलिए ऊपर से फ्रेश है या नहीं, इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता। ऐसे में जब आप जल्दी में होते हैं और अंडे उबालने या भुर्जी बनाने के लिए तोड़ते हैं और उनमें से अजीब या तेज गंध आने लगती है, तो अंडा खाने का मन नहीं होता। कई बार अंडे फ्रेश नहीं भी होते तो भी पता नहीं चलता और आप खराब अंडे खा जाते हैं। आप भी अगर खराब अंडों की वजह से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अंडे फ्रेश है या नहीं, इसे पहचानने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।
पानी में डालकर करें अंडे चेक
अगर अंडे बहुत ज्यादा पुराने होंगे, तो वह डालते ही पानी में नीचे चले जाएंगे। इसे चेक करने के लिए आपको एक गहरा बर्तन लेना चाहिए और उसमें धीरे से अंडे डालकर चेक करें।
क्या करें?
- पहले एक कटोरे में ठंडा पानी भरें।
- इसके बाद धीरे से अंडे पानी में डालें।
- अगर अंडा नीचे जाकर सीधा रुक जाता है, तो माना जाता है कि यह फ्रेश है।
- वहीं अगर वह नीचे जाने में बहुत ज्यादा समय लगा रहा है, तो इसका अर्थ है कि अंडे पुराने हैं।
- ध्यान रखें- पानी में ऊपर की तरफ तैरने वाला अंडा सिर्फ पुराना हो सकता है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि अंडा खराब हो गया है और खाया नहीं जा सकता।
अंडा तोड़ते समय गंध चेक करें
अंडे की ताजगी चेक करने के लिए आपको उसकी महक पर भी ध्यान देना चाहिए। अंडे को सीधे गर्म तवे, कड़ाही या सब्जी में न तोड़ें। पहले उसे एक अलग कटोरी में फोड़ें।
- ताजे अंडे में बहुत तेज या सड़ी हुई गंध नहीं आती।
- सिर्फ मसाले डालकर या ज्यादा पकाकर बदबू को छिपाने की कोशिश न करें, इससे सेहत खराब हो सकती है।
अंडे की सफेदी और जर्दी पर ध्यान दें
इसके लिए पहले अंडा अलग कटोरी में फोड़ने के बाद गंध को चेक करें। ताजा अंडे की सफेदी ज्यादा गाढ़ी होती है और ज्यादा गोल और परफेक्ट नजर आती है।
- अगर अंडा फोड़ने पर जर्दी बहुत आसानी से फैलकर टूट जा रही है, तो इसका अर्थ है कि अंडा पुराना हो सकता है।
- सफेदी बहुत ज्यादा पतली और पानी जैसी है, यह भी पुराना अंडा होने का संकेत देता है।
- ध्यान रखें कि सिर्फ सफेदी के पतले होने से अंडे को खराब नहीं कह सकते। अगर साथ में बदबू या कोई बदलाव नजर आ रहा है, तो उसे इस्तेमाल न करें।
निष्कर्ष- इससे आप समझ गए होंगे कि अंडे खाने से पहले आपको उसकी फ्रेशनेस पर भी ध्यान देना चाहिए। कई बार लोग ट्रे खरीदने से पहले ध्यान नहीं देते और बाद में उन्हें परेशानी होती है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।