किचन की स्लैब या चुल्हा साफ करने वाला कपड़ा या एप्रन कुछ ही दिनों में गंदा और पुराना दिखने लगता है। भले ही आप इसे रोज साफ करती हों, लेकिन कुछ ही दिनों में इसकी हालत ऐसी हो जाती है, जैसे आपने सालों से इसे बदला नहीं है। यही कारण है कि महिलाएं इन कपड़ों के खराब दिखने पर इसे फेंक देती हैं। उन्हें लगता है कि अब इसका कोई इस्तेमाल नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन के कपड़े को कैसे फिर से यूज किया जा सकता है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। जिससे आप खराब या गंदा दिखने वाले कपड़ों को फिर से इस्तेमाल कर पाएंगी।

गर्म बर्तन को पकड़ने के लिए कवर बनाएं

अक्सर किचन में सफाई के लिए यूज होने वाला कपड़ा पुराना होकर फट भी जाता है। ऐसे में आप इस कपड़े को एक नए कपड़े से कवर करके फिर से यूज कर सकती हैं। आपको इसके लिए कपड़े को अच्छे से मोड़कर नए कपड़े के साथ सिल देना है। इसके लिए आपको पहले नए कपड़े से कवर तैयार करना होगा। कवर के अंदर इस खराब कपड़े को भरें और किनारों से सिल दें। इससे आपका नया खरीदा गया कपड़ा जल्दी खराब भी नहीं होगा और सफाई करना भी आसान हो जाएगा। इसका यूज आप गर्म बर्तन को पकड़ने के लिए भी कर सकती हैं।

सिलेंडर रखने के लिए यूज करें

आपने ध्यान दिया होगा कि सिलेंडर रखने से टाइल्स पर निशान जम जाता है। यह निशान इतना गहरा होता है कि अच्छे से साफ करने के बाद भी नहीं हटता। ऐसे में कई लोग बोरी या किसी छोटे स्टूल पर सिलेंडर रखते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप किचन के खराब कपड़े को सिलेंडर के हिसाब गोल काटें और इसके बाद सिलेंडर को ऊपर रखें। ऐसा करने से टाइल्स पर निशान भी नहीं बनेगा और कपड़ा भी रियूज हो जाएगा।

कैबिनेट में रखने के लिए यूज करें

कैबिनेट में मसाले या सॉस गिरने की वजह से अक्सर निशान बन जाता है। आपको पता भी नहीं लगता और कई महीनों तक यह निशान कैबिनेट में बना ही रहता है। जब आप निशान देखती हैं और साफ करने जाती हैं, तो यह आसानी से साफ भी नहीं होता। इस समस्या से बचने के लिए आप किचन के खराब कपड़े का यूज कर सकती हैं। मसाले के डिब्बों को रखने के लिए पहले कैबिनेट में कपड़ा बिछाएं। इसके बाद सामान रखें।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific