आप पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रही हैं, लेकिन ब्लाउज के हुक में लगे जंग ने कपड़ा खराब कर दिया। यह देखते ही आपका मूड ऑफ हो जाएगा। ये परेशानी हर महिला को कभी न कभी झेलनी पड़ती है। कई बार ऐसा भी होता है कि ब्लाउज ज्यादा पुराने नहीं होते, फिर भी उनके हुक में जंग लग जाता है। मेटल वाले ये हुक ब्लाउज के अलावा सूट, ब्रा या किसी भी आउटफिट में लगे हो सकते हैं।
हुक में जंग लगने के बाद ये देखने में तो खराब लगते ही हैं, साथ ही कपड़े पर दाग भी छोड़ देते हैं। ऐसा आमतौर पर दो वजहों से होता है। पहला, जब ब्लाउज में धोने के बाद नमी बनी हुई हो और उसे फोल्ड कर के रख दिया जाए। दूसरा पसीने की वजह से भी हुक में जंग लग जाता है। अगर आप भी अपने ब्लाउज या सूट को हुक के जंग से बचाना चाहती हैं, तो ये खबर आपके काम की है।
इस तरीके से ब्लाउज के हुक में नहीं लगेगा जंग
आप अपने ब्लाउज को जंग लगने से सुरक्षित रखना चाहती हैं, तो ये सिंपल से हैक आजमा सकती हैं। अगर पहले से ही जंग की वजह से कपड़े पर दाग लग गए हैं, तो इन्हें रिमूव कैसे करना है इसका तरीका भी जानते हैं?
- ब्लाउज या किसी भी आउटफिट में अगर हुक लगा हुआ है तो आपको एक छोटा सा काम करना होगा।
- सबसे पहले एक ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश लें। इसके बाद सारे हुक पर अप्लाई करें।
- ध्यान से हर हुक पर नेल पॉलिश की दो से तीन की लेयर की कोटिंग करें।
- ऐसा करने से हुक बिल्कुल नए जैसे लगेंगे।
- हालांकि कुछ टाइम बाद नेल पॉलिश हट जाती है इसलिए इसे दोबारा अप्लाई जरूर करें।
जंग हटाने के लिए करें ये काम
ब्लाउज से जंग हटाने के भी आसान टिप्स हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। इनके जरिए आप बड़ी ही आसानी से दूसरे कपड़ों को खराब होने से बचा सकती हैं।
- ब्लाउज के हुक में जंग लग जाए, तो इसके दाग पूरे में फैल जाते हैं। इसकी वजह से ब्लाउज का कपड़ा फटने का डर भी रहता है।
- खासतौर से वो साड़ियां जो आप कभी-कभी पहनती हैं। उन पर भी जंग फैलने का खतरा रहता है।
- सबसे पहले आपको सेलो टेप लेनी होगी।
- इसे थोड़ा सा काटें और इसके बाद सभी जंग लगे हुक पर लगा दें।
- इसके बाद सारे हुक कवर हो जाएंगे।
- जंग की वजह से आपके दूसरे कपड़े भी खराब नहीं होंगे।
जंग के जिद्दी दाग कैसे छुड़ाएं?
ब्लाउज हो सूट जंग के जिद्दी दाग परेशान करते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी इन्हें कपड़े से हटाने में आती है, लेकिन इन टिप्स के जरिए आप आसानी से इन्हें हटा सकती हैं।
- कपड़े या ब्लाउज पर जंग का दाग लग गया है तो इस सिंपल ट्रिक आजमाएं।
- सबसे पहले दाग लगे हिस्से पर थोड़ा सा नमक छिड़क दें।
- इसके बाद ऊपर से अच्छी तरह से नींबू निचोड़ें ताकि सारा दाग अच्छी तरह से भीग जाए।
- इसे कपड़ों के ब्रश या टूथब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें और फिर धूप में आधा घंटा सूखने के लिए रख दें।
- इसके बाद कपड़े को वॉश करेंगी तो जंग का दाग पूरी तरह गायब हो जाएगा।
- हालांकि ध्यान रखें अगर शिफॉन या सिल्क जैसा नाजुक कपड़ा है, तो पहले छोटे से हिस्से पर टेस्ट जरूर करें।
कपड़ों के हुक पर लगे जंग के दागों को हटाने के लिए, उनके साथ रखे जाने वाले अन्य कपड़ों को खराब होने से बचाने के लिए हमने आपको घरेलू टिप्स बताए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Pinterest - Jayashbhai Kanani, www.amazon.in
-1794378336478_m.webp)