सर्दियों के मौसम में तेज ठंड से बचने और सुकून पाने के लिए अक्सर लोग एकदम गर्म या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करके नहाते हैं। गर्म पानी से जब इंसान नहाता है, तो बाथरूम के शीशे पर भाप या धुंध जमने लगती है। पूरे शीशे पर पानी की बूंदें जम जाने के कारण चेहरा साफ नहीं दिख पाता है। ऐसे में न तो ठीक से शेविंग हो पाती है और न ही स्किन केयर रूटीन फॉलो कर पाते हैं।
बाथरूम के शीशे पर भाप जमने से कैसे रोकें?
अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो अब बार-बार शीशे को साफ करने की बजाय इस आसान ट्रिक को अपनाकर बाथरूम के शीशे पर भाप को जमने से रोक सकती हैं। इससे कांच पर गंदे निशान भी नहीं पड़ेंगे और बार-बार शीशा साफ करने की झंझट हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। आइए जानते हैं सूखे साबुन वाला यह खास उपाय आखिर क्या है?
- शीशे पर भाप ना जमे इसके लिए आप नहाने से ठीक पहले देख लें कि बाथरूम का शीशा सूखा है या नहीं। अगर यह गिला है, तो इसे सही से सूखा लें।
- नहाने के किसी भी सूखे साबुन की टिकिया लें और उसे बिना गीला किए हल्के हाथों से पूरे शीशे पर रगड़ दें।
- ऐसा करने से कांच पर साबुन की एक पतली लेयर बन जाएगी।
- ध्यान रखें कि साबुन को शीशे पर रगड़ते समय बहुत ज्यादा जोर न लगाएं।
- इसके बाद सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े या कॉटन के कपड़े से शीशे को अच्छे से पोंछ लें।
- जब कांच एकदम चमकदार हो जाए, तो उसके बाद पानी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
ऊपर बताएं गए इन सभी तरीके से अगर आप साबुन का इस्तेमाल करेंगी, तो जब भी आप गर्म पानी से नहाएंगी बाथरूम में चाहे कितनी भी भाप क्यों न बने, शीशे पर धुंध बिल्कुल नहीं जमेगी।
pinterest/The Mirror
शीशे पर धुंध जमने से क्यों रोकता है सूखा साबुन?
आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि साबुन का एक छोटा सा टुकड़ा शीशे पर भाप को जमने से कैसे रोक सकता है? दरअसल, जब हम सूखा साबुन शीशे पर रगड़ते हैं, तो कांच पर एक सुरक्षात्मक लेयर बन जाती है। यह लेयर पानी की भाप के सरफेस टेंशन को कम करती है, जिससे भाप कांच पर टिक नहीं पाती और बूंदों के रूप में जमने के बजाय फिसल जाती है।
शीशे को भाप से बचाने के कुछ और तरीके
अगर आप सूखा साबुन नहीं रगड़ना चाहती हैं, तो इन छोटे-छोटे उपायों को भी आजमा सकती हैं -
- अगर बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन या खिड़की है, तो नहाते समय एग्जॉस्ट फैन ऑन कर दें और वेंटिलेशन के लिए खिड़की को भी थोड़ा खोल लें।
- सूखे साबुन की जगह थोड़ा सा शेविंग फोम या लिक्विड डिशवॉश शीशे पर लगाकर सूखे कपड़े से भी पोंछ सकती हैं।
- अगर इस ट्रिक के बाद भी शीशे पर हल्की भाप आ जाए, तो उसे हाथों से रगड़ने के बजाय हेयर ड्रायर की मदद से कुछ ही सेकंड में सूखा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- प्लास्टिक के गंदे पीले मग को मिनटों में ऐसे करें बिल्कुल नया, आजमाएं यह आसान घरेलू नुस्खा
निष्कर्ष: सर्दियों के मौसम में बाथरूम के शीशे पर भाप जमना एक आम लेकिन बहुत चिड़चिड़ी परेशानी है। अक्सर लोग नहाते-नहाते पांच से सात बार शीशे को साफ करते हैं, लेकिन बार-बार धुंध जमने की समस्या बनी रहती है। अगर आप इस परेशानी से हमेशा के लिए बचना चाहती हैं, तो इस लेख में बताया गया सूखा साबुन वाला उपाय आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकता है। इस आसान उपाय को आजमाकर आप बार-बार शीशा साफ करने की झंझट से छुटकारा पा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: magnific
-1795003349253_m.webp)