किचन की बदबू और चिपचिपाहट से हैं परेशान? एग्जॉस्ट फैन इस्तेमाल करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान

किचन में एग्जॉस्ट फैन चलाने के बाद भी धुआं और बदबू खत्म नहीं हो रही है, तो पहले करें ये 5 काम। नीचें देखें लिस्ट।
Updated:- 2026-10-15, 14:34 IST
Kitchen Exhaust Fan Usage & Installation Tips

Kitchen Exhaust Fan Usage & Installation Tips: आजकल के समय में हर किसी के घर में एग्जॉस्ट फैन लगा होता है, लेकिन इसके बावजूद किचन की बदबू और चिपचिपाहट से छुटकारा नहीं मिलता। खाना बनाते समय धुआं, तेल और तीखी महक पूरे घर में फैल जाती है। इन चीजों को दूर करने के लिए ही एग्जॉस्ट फैन लगाया जाता है, लेकिन यह किस जगह लगा है और इसे कैसे चलाया जा रहा है, यह देखना काफी जरूरी होता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो एग्जॉस्ट फैन इस्तेमाल करते समय सही साइज से लेकर क्रॉस-वेंटिलेशन जैसी इन 5 जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें।

एग्जॉस्ट फैन इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

किचन में एग्जॉस्ट फैन का लगा होना काफी जरूरी होता है, क्योंकि यह धुआं को दूर करता है। इसे चलाने से पहले ये बातें जरूर जानें।

1- कब चलाना चाहिए एग्जॉस्ट फैन?

अक्सर लोग क्या करते हैं कि जब वह खाना बनाते हैं तब फैन ऑन करते हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं है। कुकिंग शुरू करने से 2 मिनट पहले ही एग्जॉस्ट चला देना चाहिए, ताकि हवा का एयर फ्लो बन जाए। इस बात का भी ध्यान रखें कि खाना बनाने के बाद 5 मिनट तक इसे चलने दें। ऐसा करने से सभी महक और धुआं बाहर निकल जाएगा।

2- क्रॉस-वेंटिलेशन है जरूरी

अगर आपका एग्जॉस्ट फैन सही से काम नहीं कर रहा है, तो जरूर क्रॉस-वेंटिलेशन की दिक्कत होगी। यह अच्छे से तभी काम करनेगा जब बाहर की हवा अंदर आ पाएगी और अंदर की हवा बाहर जा सकेगी। इसलिए खाना बनाते समय किचन की खिड़की या सामने खोल दें।

kitchen exhaust usage

image credit-gemini

3- ब्लेड और जाली की सफाई

आपने देखा होगा कि किचन का एग्जॉस्ट फैन बहुत जल्दी गंदा हो जाता है। इसका कारण तेल और धुआं है, यह मोटर पर जमने लगता है। इसलिए महीने में कम से कम 1 बार इसे जरूर साफ करें। यह बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड की मदद से आसानी से साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- एग्‍जॉस्‍ट फैन से नीचे गिरने लगी है काली ग्रीस? 5 रुपये वाले इस वायरल हैक से करें साफ...मिनटों में होगा घंटों का काम

4- साफ करते वक्त मोटर का रखें ध्यान

एक बात का जरूर ख्याल रखिएगा कि फैन को साफ करते वक्त मेन स्विच को बंद करना है। साथ ही अगर हो सके, तो पंखे के ब्लेड्स और बाहर के शटर को अलग से साफ कर लें। मोटर के अंदर गलती से भी पानी न जाए इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है, वरना मोटर फुंक सकती है।

kitchen exhaust usage tips

image credit- gemini

5- किचन में कहां पर इंस्टॉलेशन कराना चाहिए?

अगर एग्जॉस्ट फैन चलाने के बाद भी धुआं बाहर नहीं जाता है, तो इसका कारण गलत इंस्टॉलेशन हो सकता है। जी हां, अगर फैन ज्यादा ऊपर लगा होगा तो यह हवा नहीं खींच पाएगा और आपके किचन में ही धुआं रह जाएगा। इसलिए कोशिश करें कि चूल्हे से ज्यादा ऊपर पर फैन न लगाएं।

घर पर एग्जॉस्ट फैन साफ करने का तरीका

एग्जॉस्ट फैन को घर में ही आसानी से साफ किया जा सकता है। आइए यहां जानते हैं तरीका।

  • एग्जॉस्ट फैन को साफ करने से पहले मेन स्विच को बंद कर दें और प्लग को निकाल दें। बाद में आराम से नीचे उतार लें।
  • साफ करते वक्ट मोटर वाले हिस्से पर ध्यान दें कि अंदर पानी न जाए। आप किसी कपड़े या पन्नी से ढक सकती हैं।
  • बाल्टी में खौलता हुआ पानी लें और उसमें डिशवॉश या डिटर्जेंट मिलाएं। साथ ही थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी डाल सकती हैं। इससे जल्दी साफ होगा।
  • इसके बाद फैन की ब्लेड और जाली को पानी में डाल दें और 10-15 मिनट तक छोड़ दें।
  • समय पूरा होने के बाद किसी पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से साफ कर लें।
  • मोटर वाला हिस्सा भी गंदा होगा, तो उसे हल्के गीले कपड़े से साफ करें और फिर पोछ दें।

यह भी पढ़ें- Exhaust Fan Cleaning Tips: किचन का एग्जॉस्ट फैन दिखेगा एकदम साफ? अगर अपना लिया यह घरेलू उपाय, खोलने की नहीं पड़ेगी जरूरत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

FAQ
किचन के लिए कितने इंच का एग्जॉस्ट फैन सही रहता है?
छोटी किचन के लिए 8-10 इंच और बड़ी किचन के लिए 12 इंच का फैन सबसे सही माना जाता है।
क्या एग्जॉस्ट फैन बिजली ज्यादा खपत करता है?
नहीं, नॉर्मल सीलिंग फैन से भी कम, करीब 30-40 वॉट बिजली ही लेता है।
एग्जॉस्ट फैन और चिमनी में से क्या बेहतर है?
ज्यादा तेल-मसाले वाली कुकिंग के लिए चिमनी बेहतर है, जबकि कम धुएं वाली किचन के लिए एग्जॉस्ट फैन काफी है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।