मानसून में नमी और बारिश के पानी की वजह से डहेलिया के पौधों और फूलों पर फंगस लगना आम बात है। इससे पत्तियां पीली पड़कर गिरने लगती हैं और खिले हुए फूल सड़ने लगते हैं। आमतौर पर लोग इन्हें बचाने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल्स खरीदकर लाते हैं। मगर आपको बता दें कि आप कुछ बातें और देसी तरीकों को आजमाकर इन्हें फंगस से बचा सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे कारगर नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।

डहेलिया के पौधों को बारिश में खराब होने कैसे बचाएं?

अगर गमले में पानी डालने से जलभराव होता है, तो इसे बदलने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश के मौसम में डहेलिया के पौधों को खराब होने से बचाने के लिए सबसे जरूरी पानी की सही निकासी है । गमले या क्यारी में पानी भरने से जड़ें सड़ने लगती हैं। भारी बारिश से बचाने के लिए इन्हें किसी शेड के नीचे रखें। साथ ही पौधे के निचले हिस्से की सड़ी और घनी पत्तियों की छंटाई करते रहें। इससे फंगस का खतरा कम रहता है।

इसे भी पढ़ें- बारिश में इन पौधों पर भर-भरकर खिलते हैं फूल, जानें लगाने और देखभाल करने का तरीका

डहेलिया के पौधे में फूल खिलें हैं, तो बारिश से कैसे बचाएं?

अगर गार्डन में लगे डहेलिया के पौधे में फूल खिल रहे हैं या कली बनी हुई हैं, तो इन्हें बारिश होने से पहले ही छज्जे के नीचे रखें। अगर पौधा जमीन में लगा है, तो किसी नेट से फूलों को ढकें। भारी बारिश में फूलों का वजन बढ़ने पर तना टूट सकता है, इसलिए पौधे को लकड़ी की स्टिक से सपोर्ट जरूर दें।

डहेलिया के पौधे में फंगस लग जाए, तो क्या करें?

मानसून की लगातार बारिश और नमी के कारण डहेलिया के पौधों पर फंगस लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। सफेद फफूंद और सड़न से पौधों को बचाने के लिए महंगे केमिकल्स के बजाय आप असरदार देसी तरीके अपना सकती हैं।

छाछ और हल्दी का स्प्रे दिखाएगा कमाल

डहेलिया के पौधे पर लगे फंगस को दूर करने के लिए आप हल्दी और छाछ का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे जानें तरीका-

  • सबसे पहले एक मग लें। अब इसमें ताजी छाछ का पैकेट फाड़कर डालें।
  • इसके बाद इसमें हल्दी मिलाकर 2 से 3 दिनों के लिए छोड़ दें।
  • अब इस मिश्रण को छानकर 1 लीटर पानी में घोल लें।
  • अब इस घोल को डहेलिया के पौधे में की पत्तियों पर छिड़कें।
  • यह प्रक्रिया हफ्ते में 1 बार जरूर करें।
  • इस घोल से पौधों को फंगस से बचा सकती हैं।

दालचीनी और बेकिंग सोडा का पानी का करें इस्तेमाल

अगर आप ऊपर बताया गया तरीका नहीं आजमा सकती हैं, तो दालचीनी और बेकिंग सोडा वाला हैक इस्तेमाल करें। ये दोनों चीजें हमारी रसोईघर में आसानी से मिल जाती हैं। जानें पौधों में डालने का तरीका-

  • सबसे पहले बाल्टी में 1 लीटर गुनगुना पानी लें।
  • अब इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
  • इसके बाद इन दोनों चीजों को मिक्स करें। इससे प्राकृतिक फंगीसाइड बनाकर तैयार होगा।
  • अब इस घोल को डहेलिया के पत्तियों पर छिड़कें।
  • इससे लीव्स पर जमने वाली फफूंद खत्म होगी। साथ ही तने भी स्वस्थ रहेंगे।

इसे भी पढ़ें- टमाटर के बढ़ते दाम अब नहीं करेंगे परेशान, आज ही इन आसान तरीकों से घर पर शुरू करें गार्डनिंग

अगर आपकी बगिया का डहेलिया का पौधा बारिश में सड़ या खराब हो रहा है, तो आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इनकी खास बात यह है कि इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock, Magnific