Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:53 PM IST

मानसून में सीलन से खराब न हो जाएं घर का फर्नीचर, ऐसे रखें सुरक्षित

मानसून में फर्नीचर में फंगस लगना काफी आम होता है। नमी के कारण कई बार ऐसा होने लगता है। इस मौसम में फर्नीचर को फंगस से कैसे बचा सकते हैं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
Updated:- 2026-08-04, 17:59 IST
how to protect furniture from dampness during monsoon

मानसून में घर की दीवारों पर सीलन आना, फर्नीचर में फंगस लगना आम समस्या है। इस मौसम में घरों के कोनों से कभी-कभी बदबू आने लगती है तो अलमारियों के अंदर रखे कपड़े नमी के कारण खराब भी होने लगते हैं। लगभग सभी के घरों में यह दिक्कत आती है। ऐसे में घर के सामान को सीलन, फंगस और बदबू से कैसे बचाएं, चलिए इस बारे में होम डेकोर एक्सपर्ट सोनिया जे.बवेजा से जानते हैं।

बारिश के दिनों में फर्नीचर में क्यों आ जाती है सीलन?

बारिश के दिनों में सबसे बड़ी समस्या घरों के फर्नीचर जैसे सोफा और अलमारियों में सीलन और फंगस की होती है। वातावरण में बढ़ी नमी और धूप कम होने के कारण घर के सामानों में सीलन और फंगस लगने लगती है। इसकी एक अहम वजह यह भी है कि इस मौसम में घर की दीवारों पर धूप कम आती है, यदि फर्नीचर दीवारों के नजदीक रखें हैं तो नमी अंदर अंदर लकड़ी को कमजोर और खोखला कर देती है। इसलिए बारिश शुरू होते ही पहला काम फर्नीचर, अलमारी, डाइनिंग और सोफा को दीवार से छह से सात इंच की दूरी पर हटाकर रख देना चाहिए।

घरेलू उपाय से कैसे सुरक्षित रखें ये सामान?

अगर आपका फर्नीचर भी सीलन और फंगस की वजह से खराब हो रहा है, तो आप कुछ आसान उपायों की मदद से आप अपने सामान को सुरक्षित रख सकती हैं।

वेटिंलेशन जरूरी

  • बारिश में अक्सर लोग पूरे दिन खिड़की-दरवाजे बंद रखते हैं, इससे घर के अंदर हवा का संचार रुक जाता है।
  • नमी बढ़ने के कारण सीलन और फंफूद की समस्याएं बढ़ जाती हैं, इसलिए इस मौसम में घर में पर्याप्त वेंटिलेशन जरूरी है।

how to protect furniture from dampness during monsoon easy tips

कपूर और नेफ्थलीन मददगार

  • अलमारी बंद रहने के कारण नमी से अंदर से एक अजीब बदबू आने लगती है। इसकी वजह से कपड़ों के साथ-साथ लकड़ी भी खराब होने लगती है।
  • इससे बचने के लिए, बारिश शुरू होते ही अपनी अलमारी के कोनों में और दरवाजों के अंदर नेफ्थलीन की गोलियां या कपूर रख दें।
  • कपूर हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी खींच लेता है और कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने में मदद करता है।

विनेगर का इस्तेमाल करें

  • आप चाहें तो फंगस लगने से पहले ही विनेगर स्प्रे करके उसे आधा घंटा छोड़ दें।
  • इसके बाद स्क्रबर से उस जगह को रगड़ें और फिर गर्म पानी से धो लें। इससे बदबू और फंगस दोनों गायब हो जाती है।

यह भी पढ़ें- घर की छोटी सी बालकनी में लग जाएंगे ये 5 औषधीय पौधे, माली ने बताया तरीका

बेकिंग सोडा का करें प्रयोग

  • फंगस हटाने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • दो चम्मच बेकिंग सोडा और दो कप गर्म पानी मिलाकर किसी बोतल में भर लें।
  • अब इसे फंगस वाली जगह पर स्प्रे करें। एक घंटे बाद रगड़कर धो दें और फिर सूखे कपड़े से साफ कर दें।

protect furniture from dampness during monsoon

नींबू का इस्तेमाल करें

  • फंगस की समस्या को दूर करने के लिए नींबू का उपयोग करें।
  • नींबू में मौजूद ब्लीचिंग एजेंट फंगस को दूर करने में मदद करते हैं।
  • जहां फंगस लगी है वहां गर्म पानी से साफ करके नींबू का रस या नींबू का टुकड़ा रगड़ दें।

यह भी पढ़ें- मानसून में क्यों बढ़ जाता है हॉस्टल में इंफेक्शन का खतरा? जानें हाइजीन के जरूरी टिप्स

 

लेखक- सुमन अग्रवाल

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।