रक्षाबंधन के मौके पर भाई की कलाई पर राखी बांधने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसके ल‍िए बहनें बाजार जाकर अपने भाई क ल‍िए एक से एक सुंदर राखी खरीदकर लाती हैं, लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग करना चाहती हैं ताे घर पर भी राखी बना सकती हैं। खास बात तो यह है क‍ि इसके ल‍िए आपको कोई बहुत सारा सामान इकट्ठा नहीं करना पड़ेगा। घर में रखे पुराने कपड़ों के डिजाइनर बटन, स्‍टार्स यानी सीक्विन और मोती से भी आपका काम हो सकता है।

इन छोटी-छोटी चीजों को आप धागे के साथ म‍िलाकर अपने भाई के ल‍िए प्‍यारी सी राखी तैयार कर सकती हैं। इससे राखी द‍िखने में भी थोड़ी अलग लगेगी और आपकी क्र‍िएट‍िव‍िटी भी नजर आएगी। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि आप इसे कैसे घर पर बना सकती हैं? आइए जानते हैं-

घर पर बटन और मोती की राखी बनाने का सबसे आसान तरीका

रक्षाबंधन पर भाई के लिए राखी बनाने के ल‍िए ये रहा स्टेप-बाय-स्टेप गाइड-

  • सामान इकट्ठा करें: राखी बनाने के ल‍िए घर में पड़े पुराने कपड़ों के सुंदर डिजाइनर बटन, कुछ मोती, चमक के लिए सितारे (सीक्विन) और एक मजबूत धागा (या रेशमी डोरी) ले लें।
  • मेन डिजाइन (सेंटर) देखें: सबसे पहले यह ड‍िसाइड कर लें कि बीच में क्या लगाना है। अगर बटन बहुत प्यारा है, तो उसे राखी के बीचों-बीच लगा सकती हैं। अगर मोती ज्यादा अच्छे हैं, तो उन्हें सेंटर में रख सकती हैं।
  • मोतियों से सजाएं: अब धागे के दोनों तरफ अपनी पसंद के हिसाब से छोटे-बड़े मोती पिरो लें। आप चाहें तो बटन के चारों तरफ भी मोतियों को चिपका सकती हैं।
  • सितारों (सीक्विन) से लाएं स्पार्कल: राखी में थोड़ा सा चमक देने के लिए मोतियों के बीच-बीच में या बटन के किनारों पर सितारे लगा दें।
  • धागा फिनिश करें: अब राखी के दोनों सिरों पर एक-एक गांठ लगा दें ताकि मोती बाहर न निकलने पाए। आपकी हैंडमेड डिजाइनर राखी तैयार है।
 

होममेड राखी बनाने के फायदे

आजकल बाजार में तो कई राख‍ियां म‍िल जाती हैं, लेक‍िन घर की बनी राख‍ियों में आपका प्‍यार और अपनापन झलकता है। घर पर राखी बनाने के कई फायदे हैं। जैसे-

  • बाजार की रेडीमेड राखी के मुकाबले आपके अपने हाथों से बनी राखी में भाई के लिए प्यार और फीलिंग साफ देखने को म‍िलती है।
  • घर में पड़ी पुरानी बेकार चीजों और बटनों का री-यूज हो जाता है।
  • आप अपने हिसाब से राखी को हैवी या सिंपल लुक दे सकती हैं।

अगर आप भी इस रक्षाबंधन भाई की कलाई पर कुछ अलग ड‍िजाइन की राखी बांधना चाहती हें, तो यह बटन और म‍ोत‍ियों वाली राखी बेस्‍ट रहेगी।

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan पर सूट संग स्टाइल करें ये ट्रेंडी इयररिंग्स डिजाइंस, लुक दिखेगा बेहद खास

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik