How to Grow Spinach In Pots: अगर आप पालक खाने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके मतलब की है। आजकल मार्केट में पालक खूब बिक रहा है, लेकिन उसमें कीड़े होने या खराब होने की आशंका बनी रहती है। पालक बाजार से खरीदने की बजाय आप आसानी से अपनी बालकनी में रखे गगले और टब या छत पर बनी क्‍यारी में उगा सकते हैं। गार्डनिंग एक्सपर्ट और फरीदाबाद हॉर्टीकल्‍चर डिपार्टमेंट के अधिकारी रमन शर्मा ने अब पालक को गमले में उगाना सबसे आसान तरीका बताया है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि ताजी पत्तियां सिर्फ 21 दिनों में तोड़ने के लिए तैयार हो जाती हैं। यह न केवल आपके घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि यह सुनिश्चित करता है कि आपके भोजन में शामिल होने वाला पालक पूरी तरह से जैविक और पोषण से भरपूर हो।

How to Grow Spinach In Pots: सबसे पहले उगाएं बीज

गमले में हरा-भरा पालक कैसे फैले? इसके लिए बेहद जरूरी चीज है इसका बीज। पालक का बीज जल्दी उग जाए, इसके लिए सबसे पहले एक काम करें, देसी पालक के बीज लें और उन्हें पानी में भिगो दें। भीगे हुए बीजों को एक डिब्बे में बंद कर 24 घंटे के लिए घर के अंदर या बाहर कहीं भी छोड़ दें। ऐसा करने से बीज की ऊपर की सख्त परत नरम हो जाती है। इसका असर उगाने के दौरान देखने को मिलेगा। जब आप इसे मिट्टी में डालेंगे, तो जल्दी से अंकुरित होगा और पौधा तेजी से बढ़ेगा।

 How to Grow Spinach In Pots: कैसी हो मिट्टी?

पालक को बढ़ने के लिए खास तरह की मिट्टी की जरूरत होती है, जो उसे भरपूर पोषण दे। आपको मिट्टी तैयार करने के लिए करीब 60% गार्डन की साधारण मिट्टी लेनी होगी। इसके बाद इसमें 40% वर्मीकंपोस्ट मिलाएं। वर्मीकंपोस्ट खाद का काम करेगी, जिससे पालक की पत्तियां खूब हरी और बड़ी होंगी। इसके बाद पालक को उगाने के लिए चौड़ा गमला लें, क्योंकि इसकी जड़ें गहरी नहीं जाती। अब मिक्सचर को गमले में भर दें।

यहां पर पहले से तैयार किए हुए बीजों को चारों तरफ अच्छे से छिड़क दें। छिड़कने के बाद, ऊपर से मिट्टी की एक पतली परत डाल दें। अब हल्के हाथ से पानी छिड़कें। ध्यान रहे, पानी बहुत तेजी के साथ नहीं डालें, वरना बीज हिल जाएंगे। मिट्टी में हल्की नमी बनी रहनी जरूरी है।

इसके बाद थोड़ा इंतजार करें, अगर सब कुछ सही रहा, तो सिर्फ 21 दिनों में पालक आपको मिलनी शुरू हो जाएगी। जब पालक बहुत घना हो जाए, कुछ पत्तियां 21 दिन में ही तोड़ लेनी चाहिए। ऐसा करने से बचे हुए पौधों को बढ़ने के लिए ज्यादा जगह और धूप मिलती है। पालक लंबाई में बढ़ता है और उसकी पत्तियां बड़ी होती हैं। शुरुआत में, आप छोटे पत्तों को जड़ से हटा दें।

Image Credit: magnific.com

How to Grow Spinach In Pots: इस तरह करें कटाई

Image Credit:magnific.com

पालक को एक बार लगाने के बाद आप इसे बार-बार काट सकते हैं। यहां एक बात का ध्‍यान देंकि जब पालक की पत्तियां बड़ी हो जाएं, तो उन्हें जड़ से खींचने के बजाय काट लें। पत्तियों को पौधे के नीचे से करीबन 1 इंच ऊपर से काटें। ऐसा करने से पौधा फिर से उगना शुरू कर देता है। कटाई के बाद थोड़ा पानी और थोड़ी खाद डाल दें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: magnific.com