Spider Web Cleaning Tips: दिवाली का समय नजदीक है और हर कोई घर की सफाई में लगा हुआ है। ऐसे में जो चीज घर में सबसे ज्यादा खराब लगती है, वह है घर की दीवारों और कोनों में लगे मकड़ी के जाले। यह घर की पूरी खूबसूरती खराब कर देते हैं। अक्सर लोग इन्हें हाथ से या झाड़ू से हटाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसकी वजह से दीवार पर काला निशान और गंदा सा दाग बन जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें? तो हम आपके लिए कुछ शानदार तरीके लेकर आए हैं, जिनसे आपको काफी मदद मिलेगी। आइए यहां जानते हैं।
दीवार पर जाले हटाते समय दाग क्यों बन जाता है?
मकड़ी का जाला सिर्फ रेशम नहीं होता, इसमें महीनों की गंदी धूल, छोटे कीड़े और अंडे फंसे होते हैं। जब हम उसे सूखे कपड़े या सादी झाड़ू से रगड़ते हैं, तो यही चिपचिपा रेशम धूल के साथ दीवार पर पिचक जाता है और काला निशान बन जाता है। इसलिए इसे रगड़ना नहीं, बल्कि खींचकर निकालना सबसे सही तरीका है।
5-मिनट में जाला साफ करने के ट्रिक्स
अगर आपके घर में भी बहुत सारे जाले लगे हुए हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि उसे कैसे साफ करें, तो ये ट्रिक्स आपकी मदद करेंगी।
1. ब्रश के साथ वैक्यूम का इस्तेमाल करें
वैक्यूम क्लीनर में सॉफ्ट ब्रश या क्रेविस टूल लगाएं। अब वैक्यूम को ऑन करके जाले पर हल्के हाथ से घुमाएं। सक्शन पावर से जाला, उसकी धूल और अंडे तुरंत अंदर खिंच जाएंगे। इस तरीके को अपनाने से दीवार भी साफ रहेगी।
image credit-pinterest
2. स्टैटिक डस्टर को घुमाते हुए इस्तेमाल करें
हर किसी के पास घर में लंबी झाड़ू तो होती ही है उससे जाला निकालें, लेकिन ध्यान रहे सीधे दीवार पर न रगड़ें। जैसे ही झाड़ू जाले को टच करे, उसे तुरंत घुमाएं। इससे जाला दीवार पर नहीं लगता है और दाग भी नहीं लगते।
3. मोजे वाला हैक होगा कारगार
मोजा वाला हैक भी काफी मदद करेगा। इसके लिए एक पुराना सूती मोजा लें और उसे झाड़ू या किसी लंबे डंडे के ऊपर लगाएं। फिर इससे घर में लगे जालों को निकालें। सूती कपड़े में स्टैटिक चार्ज होता है, जो जाले को तुरंत पकड़ लेता है।
image credit-magnific
जाले वापस न आएं, इसके लिए अपनाएं ये आसान उपाय
सिर्फ जाला हटाना ही काफी नहीं है, दोबारा न बने इसके लिए रोकथाम भी जरूरी है। आइए यहां जानते हैं।
विनेगर स्प्रे: पहले एक स्प्रे वाली बोतल में सफेद सिरका और पानी को अच्छे से मिलाएं। बाद में इस घोल को खिड़कियों, दरवाजों के कोनों में डाल दें। सिरके में एसिटिक एसिड होता है, जो कि मकड़ियों के लिए नेचुरल रिपेलेंट का काम करता है।
पेपरमिंट ऑयल: पानी में 10 से 15 बूंद पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल और एक बूंद डिश सोप मिलाकर स्प्रे बनाएं। इसे घर के एंट्री पॉइंट्स और बेसबोर्ड पर स्प्रे करने से मकड़ियां दूर रहती हैं।
रेगुलर सफाई: हर दो हफ्ते में घर के कोनों की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। इससे जाला बनने से पहले ही रेशम टूट जाता है और मकड़ियां अपना घर नहीं बना पाती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
main image credit-pinterest
