Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:41 AM IST

कमरे में बार-बार नजर आता है मकड़ी का जाला, इन हैक्स से करें सफाया

क्या आपके घर में बार-बार लग जाता है मकड़ी का जाला, तो परेशान होने के बजाय आप कुछ आसान हैक्स को अपना सकती हैं। इन उपायों से न सिर्फ आप स्पाइडर वेब से छुटकारा पा सकती हैं, बल्कि घर की सुंदरता भी बनी रहेगी।  
Updated:- 2024-08-13, 15:12 IST
image

घर की साफ-सफाई हम सभी हमेशा करते हैं, लेकिन छत के किनारे, खिड़की और दरवाजे के पीछे की जगह को रोजाना क्लीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। कुछ दिनों के बाद अगर आप इनके किनारों पर गौर करें, तो वहां पर मकड़ी का जाला लगा हुआ दिखाई देता है। अगर महीनों पर देखें तो कमरे का हाल-बेहाल नजर आता है। हर जगह लंबे-लंबे लटके हुए मकड़ी के जाले नजर आते हैं। ऐसे में लोग समय निकालकर उसे साफ करते है। लेकिन कुछ दिनों के बाद दोबारा से वही हाल हो जाता है। अगर आप मकड़ी के जाले को साफ कर-कर तंग आ चुके है, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस क्लीन कर सकती हैं।

मकड़ी के जाले से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं?

Spider webs

घर से मकड़ी का जाला साफ करना है, तो सबसे पहले कूची वाले झाड़ू का उपयोग करें। कई बार लोग जाला हटाने के लिए सींक वाली झाड़ू का इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण मकड़ी इधर-उधर भाग जाते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि मकड़ी निकल कर कहीं छुपा नहीं ऐसा होने पर वह दूसरी जगह पर जाला बना लेगा।

इसे भी पढ़ें- बरसाती कीड़ों ने कर रखा है परेशान तो आजमाएं ये 3 उपाय

  • मकड़ी के जाला से छुटकारा पाने के लिए कमरे की सफाई करने के दौरान पिपरमिंट ऑयल का स्प्रे करें। अगर रोजाना नहीं कर पाते हैं, तो हफ्ते में एक इस प्रक्रिया को जरूर करें। 
  • अगर आपके घर पर कोई तंबाकू का सेवन करते हैं तो बता दें कि आप इसकी मदद से मकड़ियों के भगा सकती हैं। अगर नहीं हैं, तो दुकान से तंबाकू का पैकेट खरीदकर  उसे पानी में डालकर उसे स्प्रे बोतल में भरे। कुछ समय के बाद इस पानी को छानकर दूसरी बोतल में भरकर कमरे में छिड़के। इसकी गंध से मकड़ियां दूर भागती हैं।
  • मकड़ी का जाला हटाने के लिए आप नींबू का रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बोतल पानी में नींबू रस को डालकर अच्छे से मिक्स करें। इस प्रोसेस को आप हफ्ते में एक बार जरूर करें। इस प्रोसेस से आपके घर में मकड़ी का जाला नहीं लगेगा और घर भी सुंदर बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें- घर में घूम रहे चूहों ने कर रखा है परेशान, बिना मारे इस असरदार तरीकों से पाएं छुटकारा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।