How to Fix Struck Zip: बैग, पेंट और जैकेट पहनने के दौरान अक्सर एक परेशानी हम सभी के साथ होती है। जिप लगाने के दौरान अटक जाती है, जिसे निकालने की खींचतान में अक्सर टूट जाती है। अगर आपकी पेंट, जींस या बैग की जिप फंस गई है तो उसे जोर से खींचने की गलती बिल्कुल भी न करें, वरना उसके साथ कपड़ा भी खराब हो सकता है। आज हम आपको ऐसी लाजवाब ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिससे आपको न ही किसी टेलर और न ही किसी जिप रिपेयर के पास जाने की जरूरत होगी। आप घर बैठे अटकी या जाम चेन ठीक करवा सकते हैं।
How to Fix Struck Zip: बड़े काम आएंगी ये बातें
जिप या चेन के फंसने की स्थिति में हड़बड़ी करने से बचें। चेन को कपड़े से निकालने से पहले ये चेक करें कि जिप कपड़े में कितना अंदर फंसी है।इसके बाद यहां बताई गई ट्रिक्स पर काम करें।
ऐसा करने से बचें- अक्सर ये देखने में आता है कि पेंट या जींस में फंसी जिप अटकते ही लोग उसके साथ खींचतान शुरू कर देते हैं, जोर-आजमाइश करने लगते हैं, लेकिन आपको कभी ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से चेन के दांत टेढ़े हो सकते हैं।यहां सबसे पहले गौर करें कि कहीं कपड़े, धागे या अंदर की लाइनिंग चेन के बीच तो नहीं फंसी। अगर ऐसा है तो उसे बहुत धीरे से निकालने की कोशिश करें क्योंकि कई बार सिर्फ कपड़ा या धागा हटाने भर से चेन दोबारा ठीक हो जाती है।
Image Credit: magnific.com
यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं जींस के पीछे लगे लेदर पैच का असली सच? जानिए डेनिम के इस आइकॉनिक डिजाइन का इतिहास
नारियल तेल का इस्तेमाल- अटकी चेन ठीक करने में नारियल तेल कारगर साबित हो सकता है। चेन के दांत और स्लाइडर में रगड़ आने की वजह से ही इसके फंसने की संभावना रहती है। नारियल तेल की थोड़ी-सी चिकनाहट इन दोनों के बीच फ्रिक्शन कम करने में मदद करती है। नारियल तेल को हाथों के बीच रगड़ने पर ये बड़ी आसानी से सॉफ्ट हो जाता है। जब इसकी बहुत पतली लेयर चेन पर लगती है तो स्लाइडर को आगे-पीछे चलाना आसान हो जाता है
पेंसिल की नोक आएगी काम- जिप फंसने की स्थिति में पेंसिल काम आएगी। सबसे पहले एक पेंसिल लें। इसकी नोक (लीड) को जिप के दांतों (Teeth) पर अच्छी तरह रगड़ें, खासकर उस जगह जहां चेन अटकी है। पेंसिल की लीड ‘ग्रेफाइट’ की होती है, जो एक लुब्रिकेंट (Natural Lubricant) का काम करता है। आप जब इसे रगड़ते हैं, यह जिप के दांतों के बीच घर्षण को कम कर देता है और चेन आसानी से सरकने लगती है।
मोमबत्ती करेगी काम आसान- पुरानी जिप को चिकना बनाने के लिए मोम भी एक बेस्ट ऑप्शन है। यह जिप पर एक सुरक्षा परत बना देता है जिससे वह बार-बार अटकती नहीं। पहले एक साधारण सफेद मोमबत्ती लें और उसे जिप के दांतों पर ऊपर से नीचे तक रगड़ें। इसके बाद चेन को एक-दो बार बंद करें और खोलें। जिप आसानी से चलने लगेगी।
Image Credit: magnific.com
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: magnific.com
