नवरात्रि का त्योहार डांडिया और गरबा रास के बिना अधूरा लगता है। इस खास मौके पर हर कोई सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहता है। बाजार से महंगे डांडिया खरीदने के बजाय आप बहुत ही कम खर्च और बिना किसी झंझट के घर पर ही डांडिया स्टिक्स तैयार कर सकते हैं। पुराने अखबारों और घर में मौजूद क्राफ्ट के सामान से आप अपनी पसंद के रंगों और डिजाइन में डांडिया बना सकते हैं।

घर पर डांडिया स्टिक्स बनाना न केवल बेहद आसान है, बल्कि यह आपके पारंपरिक लुक में एक खास और पर्सनल टच भी जोड़ देता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का एकदम आसान और स्टेप बाय स्टेप तरीका।

डांडिया स्टिक घर पर कैसे बनाएं?

यहां आपको डाडियां स्टिक बनाने की साधारण और आसान विधि बताई जा रही है-

1. अखबार से मजबूत बेस बनाएं

सबसे पहले पुराने अखबार के पन्नों को एक कोने से तिरछा करके कसकर रोल करना शुरू करें। इसे जितना टाइट रोल करेंगे, डांडिया उतना ही मजबूत और टिकाऊ बनेगा। रोल पूरा होने के बाद इसके किनारों पर फेविस्टिक पावर लगाकर अच्छे से चिपका दें ताकि यह खुले नहीं।

2. आकर्षक रंगों से पेंट करें

रोल किए गए अखबार को सुंदर बनाने के लिए रंगीला टेम्परा कलर्स का इस्तेमाल करें। आप अपनी पसंद का कोई भी ब्राइट कलर चुन सकते हैं। अगर आप दो अलग रंगों का इस्तेमाल करते हैं तो डांडिया देखने में ज्यादा खूबसूरत लगेगा। पेंट करने के बाद इसे थोड़ी देर सूखने के लिए रख दें।

3. सजावट के लिए शेप्स काटें

रंगीन चार्ट पेपर या फेल्ट शीट लेकर उस पर छोटे-छोटे सितारे, त्रिकोण या हीरे की शेप के डिजाइन काट लें। अलग-अलग रंगों के शेप्स काटने से डांडिया काफी रंग-बिरंगा और आकर्षक दिखेगा।

4. डांडिया को सजाएं और चमकाएं

अब डांडिया स्टिक पर अपनी काटी हुई आकृतियों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर चिपकाएं। इसके बीच-बीच में चमकीले क्राफ्ट स्टोन और शीशे (मिरर) लगाएं। यह सजावट आपके डांडिया को डांडिया रास की लाइटों में एक अलग ही चमक देगी।

5. नीचे खूबसूरत लटकन लगाएं

डांडिया के नीचले हिस्से को पारंपरिक रूप देने के लिए रंगीन ऊन या टैसेल्स (लटकन) का इस्तेमाल करें। इसे धागे की मदद से डांडिया के किनारे पर मजबूती से बांध दें।

खास क्रिएटिव टिप

डांडिया बनाते समय हमेशा कंट्रास्ट रंगों का चुनाव करें। जैसे अगर डांडिया का बेस गुलाबी है, तो उस पर पीले, नीले या हरे रंग से सजावट करें। इससे जब आप गरबा या डांडिया रास खेलेंगे, तो आपका डांडिया सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएगा।

निष्कर्ष

कम बजट में घर पर बने ये डांडिया स्टिक्स न केवल देखने में सुंदर लगते हैं, बल्कि खेलने में भी हल्के होते हैं। इस नवरात्रि आप भी अपने हाथों से डांडिया तैयार करें और त्योहार की खुशियों को दोगुना करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।