Easy Ways To Fix Slipping Bedsheet: बेड पर बिछी चादर के सिकुड़ने से न केवल बिस्तर खराब दिखता है, बल्कि कमरे का लुक भी बिगड़ जाता है। अक्सर महिलाएं सुबह-शाम चादर को बार-बार ठीक करती हैं। खासकर अगर घर में बच्चे हों या आप रात में करवटें बदलकर सोते हों, तो चादर का कोनों से निकलना एक आम परेशानी है। इस स्थिति में फिटेड बेडशीट एक अच्छा विकल्प है। कई लोग बाजार से इलास्टिक वाली चादर खरीदकर लाते हैं, लेकिन अगर आपके पास ऐसी चादर नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आज के इस लेख में हम आपको कुछ आसान DIY हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप पुरानी चादर को फिटेड बेडशीट में बदल सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि इसके लिए आपको सिलाई मशीन नहीं चलानी पड़ेगी।
चादर को बिस्तर पर सेट रखने के तरीके
अगर आपका अच्छा खास-समय चादर को सही करने में निकल जाता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप केवल कुछ तरीके आजमाकर इस समस्या से बच सकती हैं।
1. बेडशीट क्लिप से करें चादर को फिट
अगर आप बिना किसी झंझट के चादर को गद्दे पर टिकाकर रखना चाहती हैं, तो बेडशीट फास्टनर क्लिप इस्तेमाल कर सकती हैं। ये क्लिप बाजार में आसानी से मिल जाती हैं। इनमें इलास्टिक स्ट्रैप लगे होते हैं, जो चादर के नीचे की तरफ पकड़ बनाते हैं।
इसके लिए पहले चादर को गद्दे पर अच्छी तरह फैलाएं। अब गद्दे के नीचे चादर के किनारों को पकड़कर क्लिप लगाएं। चारों कोनों पर ऐसा करने से चादर खिंची हुई और व्यवस्थित रहती है। ध्यान रखें कि क्लिप इतनी टाइट न हो कि कपड़ा खिंचकर फटने लगे।
2. इलास्टिक बैंड से बनाएं फिटेड बेडशीट
अगर घर में चौड़े इलास्टिक बैंड हैं, तो उनकी मदद से भी चादर को गद्दे पर लंबे समय पर फंसाकर रखा जा सकता है। इसके लिए चादर के कोनों को गद्दे के नीचे की तरफ मोड़ें और घर में मौजूद इलास्टिक स्ट्रैप से उन्हें सुरक्षित करें। स्ट्रैप को गद्दे के नीचे इस तरह लगाएं कि वह चादर को अपनी जगह पर बनाए रखे।
Image Credt-ai
इस तरीके में ध्यान देने वाली बात यह है कि साधारण रबर बैंड की जगह मजबूत, चौड़े और सही खिंचाव वाले स्ट्रैप का इस्तेमाल करना सही है। बहुत छोटे या कमजोर बैंड जल्दी टूट सकते हैं। पिन या नुकीली क्लिप का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी बरतें, ताकि कपड़े और गद्दे को नुकसान न पहुंचे।
3. चादर के कोनों को इस तरीके से मोड़कर करें व्यवस्थित
अगर आप बिना कोई सामान खरीदे चादर को व्यवस्थित करना चाहते हैं, तो हॉस्पिटल कॉर्नर फोल्डिंग वाला तरीका आजमा सकती हैं। इसमें चादर के अतिरिक्त कपड़े को गद्दे के किनारे और नीचे की तरफ इस तरह मोड़ा जाता है कि कोनों पर पकड़ बन जाए।
Image Credit-ai
सबसे पहले चादर को गद्दे पर फैलाकर एक तरफ के अतिरिक्त कपड़े को नीचे दबाएं। फिर कोने पर निकले कपड़े को तिरछा उठाकर त्रिकोण जैसा बनाएं और बाकी कपड़े को गद्दे के नीचे दबा दें। चारों कोनों पर यही प्रक्रिया दोहराएं। यह तरीका खासकर तब काम आता है, जब चादर गद्दे से थोड़ी बड़ी हो।
4. सही साइज की चादर चुनना भी जरूरी
कई बार चादर बार-बार खिसकने की वजह उसका गलत साइज होता है। अगर चादर गद्दे से बहुत छोटी है, तो उसे नीचे दबाने के लिए पर्याप्त कपड़ा नहीं मिलेगा। वहीं, बहुत बड़ी चादर को सही तरीके से मोड़ना मुश्किल हो सकता है।
इसलिए गद्दे की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई नाप लें। चादर खरीदते या इस्तेमाल करते समय इतना अतिरिक्त कपड़ा जरूर रखें, जिससे किनारों को गद्दे के नीचे दबाया जा सके। इससे चादर को फिट करना आसान होगा और वह जल्दी बाहर नहीं निकलेगी।
बिना सिलाई के फिटेड लुक पाने का आसान तरीका
अगर आप साधारण चादर को फिटेड बेडशीट जैसा लुक देना चाहती हैं, तो यह सबसे आसान तरीका है चादर को अच्छी तरह फैलाना, चारों किनारों को बराबर करना और कोनों को गद्दे के नीचे मजबूती से दबाना। इसके बाद जरूरत के अनुसार बेडशीट क्लिप लगाएं।
Image Credit-herzindagi
ध्यान रखें कि ये तरीके चादर को गद्दे पर टिकाए रखने में मदद करते हैं, लेकिन इससे साधारण चादर परमानेंट फिटेड बेडशीट में नहीं बदलती। अगर आप हर दिन चादर बदलती हैं, तो क्लिप वाला विकल्प कारगर रहेगा। वहीं, बिना अतिरिक्त खर्च के काम चलाना चाहती हैं, तो कोनों में गांठ लगाकर गद्दे के नीचे दबाना सबसे आसान उपाय है।
इन तरीकों की मदद से आप चादर के बार-बार खराब होने और सिलवट फ्री रखने में मदद करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-magnifice (all images)
