बेडशीट बिछाते ही बार-बार खिसक जाती है? कोनों पर लगाएं ये 3 छोटी चीजें, कभी नहीं होगी खराब

चादर खरीदते समय कपड़े पर ध्यान नहीं दिया है, तो क्या हुआ? यूज तो करना ही पड़ेगा। बार-बार बेडशीट खराब होने की झंझट से बचने के लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2026-09-06, 13:35 IST
how to keep bedsheet tight and fitted on mattress

कई बार बेडशीट खरीदते समय हमें उसका डिजाइन और रंग तो पसंद आ जाता है, लेकिन कपड़ा कैसे है इसपर ध्यान नहीं दिया जाता। ऐसे में चादर बैठते ही खिसकने लगती है या इसपर सिलवटे पड़ जाती हैं। जब घर में छोटे बच्चे हों, तो यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि पूरे दिन में आप कितने बाद बेटशीट ठीक करेंगी? अगर आप भी इस रोज की इस दिक्कत से परेशान हैं, तो चादर बिछाने का तरीका थोड़ा बदलकर देखें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे चादर पूरे दिन सेट रहेगी और बआपको बार- बार ठीक करने की जरूरत नहीं होगी।

बेडशीट को बार-बार मुड़ने से रोकने के लिए ये ट्रिक आजमाएं

गद्दे के नीचे कितना भी दबा लो, फिर भी बैठते ही चादर एक जगह सिकुड़कर इकट्ठा हो जाती है, तो इसे फिक्स करने के तरीके को फॉलो करें। इससे चादर सोने-बैठने पर पर भी नहीं खिसकने वाली।

how to keep bedsheet from slipping

बेडशीट फिक्स करने का तरीका

  • अगर चादर बहुत ज्यादा खिसकती है, तो इलास्टिक बेडशीट होल्डर का यूज कर सकती हैं। इसे चादर के नीचे वाले हिस्से में लगाया जाता है और स्ट्रैप गद्दे के नीचे की तरफ रहता है। यह चादर को पकड़कर रखता है, जिससे यह टाइट रहती है और चादर खराब नहीं होती।
  • अगर होल्डर यूज नहीं करना ताहती हैं, तो कपड़ों वाली पिन का भी यूज कर सकती हैं। इसे आप चादर पर लगाते हुए गद्दे के नीचे ले जाएं। क्लिप को चादर के किनारे पर लगाकर सेट करना होगा।

इसे भी पढ़ें- लंच बैग से आ रही है बदबू? बिना धोए मिनटों में चमकाने के आसान हैक्स

how to keep bedsheet from slippin

  • बेडशीट को पूरे दिन सेट रखने के लिए आप रबड़ बैंड का यूज कर सकती हैं। चादर के कोने को थोड़ा मोड़कर रबड़ लगाएं। इसे आप दबाकर गद्दे के नीचे ले जाए, जिससे चादर पूरे दिन सेट रहेगी।
  • रबर की ग्रिप वाली शीट रखें- अगर चादर फिसलन वाली है या गद्दे का कपड़ा ऐसा है, तो आप नॉन-स्लिप मैट या ग्रिप वाली पतली शीट बिछा सकते हैं। इससे चादर खिसकती नहीं।

निष्कर्ष- इससे आप समझ गए होंगे कि बिना खर्चे के भी आप कुछ टिप्स फॉलो करके चादर को पूरे दिन सेट रख सकते हैं। अगर आपकी चादर रोज सिकुड़ती और खिसकती है, तो इलास्टिक बेडशीट होल्डर लेना बेस्ट रहेगा।

इसे भी पढ़ें- अलमारी में हमेशा कपड़े बिखरे रहते हैं? वर्टिकल फोल्डिंग की यह 1 ट्रिक बचाएगी 50% जगह

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।