लंच बैग रोजाना ऑफिस, कॉलेज या बच्चों के स्कूल तक जाता है, इसलिए इसमें कई बार खाने की खुशबू रह जाती है। परेशानी तब होती है जब यही खुशबू कुछ समय बाद बदबू बन जाती है। कई बार बैग बाहर से बिल्कुल साफ दिखाई देता है, लेकिन अंदर की लाइनिंग, कोनों और सिलाई पर गंदगी नजर आ जाती है। कई लोग इसे साफ करने के लिए एक बार कपड़ा फेर देते हैं, लेकिन इससे बदबू दूर नहीं होती है।
अच्छी बात यह है कि हर बार लंच बैग को पानी में भिगोकर धोने की जरूरत भी नहीं होती है। आप कुछ आसान तरीकों से भी बिना पानी का इस्तेमाल किए लंच बैग की बदबू को दूर कर सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान तरीकों के बारे में-
लंच बैग को बिना पानी के कैसे साफ करें?
अगर आप बिना पानी के लंच बैग को साफ और उसकी बदबू दूर करना चाहती हैं, तो ये काम कर सकती हैं-
- लंच बैग साफ करने से पहले उसे खाली कर दें। बैग की आगे वाली जेब और कोनों को भी अच्छी तरह देख लें। इसके बाद बैग को झाड़ लें।
- अगर बैग से बदबू आ रही है तो नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में नींबू का रस निकाल लें। अब कॉटन या सूती कपड़े में यही रस लगाएं और बैग को अंदर अच्छे से पोंछ लें। इससे बदबू कुछ हद तक कम हो जाती है।
- अगर बदबू थोड़ी ज्यादा है तो आप सफेद सिरके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पानी और सफेद सिरके को बराबर मात्रा में लेकर घोल बना लें। फिर इसमें कपड़ा भिगोकर निचोड़ लें और बैग को अंदर से पोंछ दें। पोंछने के बाद बैग को तुरंत बंद न करें, क्योंकि सिरके की अपनी स्मेल भी होती है, जो बैग पूरी तरह सूखने के बाद कम हो जाती है।
- लंच बैग के अंदर सबसे ज्यादा गंदगी कोनों और सिलाई वाली जगहों पर होती है। इन्हें साफ करने के लिए एक पुराना साफ टूथब्रश लें और साबुन वाले पानी में थोड़ा सा गीला कर लें। अब इससे कोनों और सिलाई वाली जगहों को धीरे-धीरे साफ कर लें। इसके बाद साफ गीले कपड़े से पोंछ दें।
बदबू के बाद सबसे जरूरी है बैग को सुखाना
लंच बैग साफ करने के बाद उसे खुला छोड़ना बहुत जरूरी है। जिप बंद करके रखने से अंदर नमी रह जाएगी और फिर बैग से बदबू आने लगेगी। इसलिए बैग की जिप पूरी तरह खोलकर उसे खुला ही रख दें।
यह भी पढ़ें- ऑफिस हो या स्कूल, अब नहीं ठंडा होगा टिफिन का खाना; बस ट्राई करें ये 6 आसान किचन हैक्स
लंच बैग को स्मेल फ्री बनाए रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
लंच बैग को साफ रखना मुश्किल नहीं है। बस इस्तेमाल के बाद कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख सकती हैं। जैसे-
- घर आने के बाद बैग को तुरंत खाली कर दें।
- अगर अंदर कुछ गिर गया है तो उसी समय साफ कर दें।
- गीला टिफिन या पानी की बॉटल बैग में लंबे समय तक न रखें।
- बैग को साफ करने के बाद जिप बंद करके न रखें।
- बैग को बंद करके न रखें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Shutterst
