Switchboard Cleaning Hacks: घर के स्विच बोर्ड्स पर अक्सर हाथों के निशान, धूल और जिद्दी चिकनाई जम जाती है, जिससे वे गंदे और बदरंग दिखने लगते हैं। गंदे स्विच बोर्ड्स को चमकाने के लिए अक्सर महिलाएं महंगे केमिकल क्लीनर्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसके बावजूद पूरी गंदगी साफ नहीं होती है। मगर क्या आपको पता है कि आप अपने पति के शेविंग किट में रखे शेविंग क्रीम से इसे नया बना सकती हैं। इसके लिए आपको केवल शेविंग क्रीम को गंदे और चिपचिपे स्विच बोर्ड पर लगाकर मात्र दो मिनट के लिए छोड़ना है। नीचे जानें पूरा तरीका-
गंदे स्विच बोर्ड को कैसे साफ करें?
अगर आपके कमरे में लगा स्विच बोर्ड गंदा हो गया है, तो पति के शेविंग किट में रखे शेविंग क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे जानें शेविंग क्रीम से स्विच बोर्ड साफ करने का तरीका-
स्विच बोर्ड चमकाने की आसान सामग्री
- शेविंग फोम या शेविंग क्रीम
- पुराना टूथब्रश
- एक साफ और सूखा सूती कपड़ा
- रबर ग्लव्स
इसे भी पढ़ें- न झाड़ू, न पोछा! गंदे पंखे पर लगाएं यह गीला कागज, मिनटों में गायब होगी धूल की मोटी परत
स्विच बोर्ड को साफ करने का तरीका
स्विच बोर्ड की सफाई शुरू करने से पहले मुख्य मीटर से घर की बिजली या उस कमरे की पावर सप्लाई जरूर बंद कर दें। कभी भी गीले हाथों से या बिना बिजली काटे स्विच बोर्ड पर किसी भी लिक्विड का इस्तेमाल न करें।
- सबसे पहले कमरे की बिजली बंद करें।
- अब पति की शेविंग किट से शेविंग फोम निकालें।
- अब इसे गंदे स्विच बोर्ड पर अच्छी तरह लगा दें।
- इसके बाद शेविंग क्रीम को बोर्ड के चारों तरफ फैला दें।
- शेविंग फोम लगाने के बाद उसे बोर्ड पर 1 से 2 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- इस दौरान फोम में मौजूद क्लीनिंग एजेंट्स जमी हुई चिकनाई और मैल को ढीला करना शुरू कर देंगे।
- अब एक पुराना टूथब्रश लें और उसकी मदद से स्विच बोर्ड और बटनों के किनारों को हल्के हाथों से रगड़ें।
- इसके बाद टूथब्रश से बोर्ड की दरारों और कोनों में जमी जिद्दी गंदगी को आसानी से बाहर निकाल देते हैं।
- जब अच्छी तरह से स्क्रब हो जाए, तो साफ, सूखा और सूती कपड़ा लें।
- अब इस कपड़े से बोर्ड पर लगे सारे फोम और गंदगी को पोंछकर पूरी तरह साफ कर लें।
- ध्यान रखें कि कपड़ा हल्का गीला या बिल्कुल सूखा होना चाहिए।
- सफाई पूरी होने के बाद स्विच बोर्ड को 5 से 10 मिनट के लिए सूखने दें।
- शेविंग फोम में मौजूद चीजें तेल, ग्रीस और पसीने के दाग को आसानी से काट देते हैं।
- इस आसान सी ट्रिक से आप घर के सभी स्विच बोर्ड बिना किसी मेहनत के चमका सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- दालचीनी, तेजपत्ता और लौंग को एक साथ उबालने से क्या होता है? जानें यह कमाल का हैक
शेविंग क्रीम के अलावा आप मेकअप बॉक्स में रखे थिनर या नेल रिमूवर की मदद से स्विच बोर्ड से साफ कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
