क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आलू उबालने के बाद आप उसे छीलने बैठती हैं, लेकिन छिलका आसानी से निकलने के बजाय जगह-जगह चिपका रह जाता है? अगर हां, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अक्सर महिलाएं आलू गर्म हो और छिलका जगह-जगह चिपका रह जाए, तो उसके ठंडा होने का इंतजार करती हैं, लेकिन बार-बार छूने का मन नहीं करता। अगर आप भी हर बार इसी परेशानी से गुजरती हैं, तो अब आलू उबालने और छीलने का तरीका थोड़ा बदलकर देखिए। आज हम आपको ऐसे ही आसान तरीके बताएंगे, जिनसे उबले आलू का छिलका उतारने में आपको परेशानी नहीं होगी।
आलू उबालने का सही तरीका
कई महिलाएं सोचती हैं कि आलू से छिलका नहीं उतर रहा है, तो उसे ज्यादा उबालने की जरूरत है। हालांकि, ऐसा नहीं है। बहुत ज्यादा पकाने पर भी आलू पानी में टूटने या बिखरने लग जाता है। ऐसे में छिलका निकालते समय आलू भी साथ में निकलने लगता है।
- इसके लिए आप आलू को उबालने से पहले हर आलू के बीच में चाकू से हल्का कट लगा दें। कट आलू के अंदर तक बहुत गहरा नहीं लगाना है। इससे उबलने के बाद इस जगह से छिलका आसानी से अलग करना आसान रहता है।
- कई बार आलू से छिलका न उतरने का कारण पानी भी होता है। अलग-अलग आकार के आलू लेने पर छोटे आलू ज्यादा पक जाते हैं और बड़े आलू हल्के कच्चे रह जाते हैं, इसलिए छिलका उतारना मुश्किल हो जाता है।
गर्म आलू के छिलके कैसे उतारें?
- इसके लिए सबसे पहले आपको गर्म पानी से आलू को निकालकर किसी ठंडे पानी में डाल देना चाहिए। इससे अचानक तापमान बदल जाता है, इसलिए छिलका सिकुड़कर अलग से नजर आने लगता है। तब आप आसानी आलू छील लेंगी।
- अगर आपने आलू में उबालने से पहले कट लगाया था, तो आपके लिए छिलका उतारना और भी आसान हो जाएगा। इसके लिए आपको ठंडे पानी में डालने की जरूरत नहीं है। आप सीधा उस कट को पकड़कर भी छिलका उतार लेंगी।
- गर्म आलू को पकड़ने में दिक्कत होती है और आप इसे ठंडे पानी में नहीं डालना चाहती हैं, तो इसे किसी सूती कपड़े पर रख सकती हैं। इससे आलू पर लगा पानी कपड़ा सोख लेगा और छिलका हल्का हो जाएगा। ऐसे में आपका हाथ भी नहीं जलेगा और आप आसानी से छिलका उतार लेंगी।
इसे भी पढ़ें- Curdled Milk Uses: दूध फटने पर हर बार पनीर क्यों बनाना? इन 3 तरीकों से करें इसका स्मार्ट इस्तेमाल
निष्कर्ष- इससे आप समझ गई होंगी कि गर्म आलू से छिलका उतारना मुश्किल होता है, लेकिन ठंडे आलू के साथ एक ही बार में उतारना आसान रहता है।
इसे भी पढ़ें- कॉफी लवर्स के लिए खास, घर पर 3 तरीकों से बनाएं रेस्टोरेंट जैसी परफेक्ट कॉफी
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific/shutterstock
