Tankless Geyser: गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सर्दी से बचने और गर्म पानी करने के लिए कई ऑप्शन मार्केट में हैं। गीजर खरीदने से पहले उसकी टैंक कैपेसिटी को लेकर कंफ्यूजन रहती है। कस्टमर इसी दुविधा में रहते हैं कि उनकी फैमिली के लिए कितने लीटर कैपेसिटी वाला गीजर इंस्टाल करना बेहतर रहेगा? अब आपकी दुविधा को खत्म करने के लिए बाजार में टैंकलस गीजर मिल जाएंगे। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि ये पूरी तरह से टैंकलेस होते हैं जिसमें कोई टैंक नहीं होता। इनकी खासियत है कि ये बाथरूम में बहुत कम जगह लेते हैं। आपको पानी गर्म होने का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता।
कैसे काम करता है टैंकलेस गीजर?
बिना टैंक का गीजर आखिर काम कैसे करता है? टैंकलेस गीजर पानी के बहाव के आधार पर काम करता है। जैसे ही आप नल ऑन करते हैं। टैंकलेस गीजर के अंदर लगे फ्लो सेंसर काम करना शुरू कर देते हैं। एक हाई-पावर हीटिंग कॉइल या हीट एक्सचेंजर से होकर पानी गुजरता है। जैसे ही पानी निकलता है उसके कुछ ही सेकंड में शक्तिशाली हीटिंग एलिमेंट बहते हुए पानी को तुरंत गर्म करना शुरू कर देता है। इसके बाद जैसे ही नल को बंद करते हैं सेंसर ऐलिमेंट को पावर सप्लाई होनी बंद हो जाती है। टैंकलेस गीजर में पानी स्टोरिंग कंटेनर नहीं होता। इसकी वजह से इनका आकार भी छोटा होता है और यह बाथरूम की दीवार पर ज्यादा जगह भी नहीं घेरता।
Image Credit: iStock
यह भी पढ़ें- Geyser Cleaning Hacks: गीजर से बदबू आने पर क्या करें? छुटकारा पाने का आसान तरीका जानें
यहां जानें टैंकलेस गीजर के बड़े फायदे
बाथरूम के अंदर लगे पुराने गीजरों की जगह टैंकलेस गीजर ने ले ली है। इसकी कई वजहें हैं ये कम जगह का घेराव करने के साथ बिजली की खपत भी कम करते हैं। मार्केट में कई कंपनियों के पावर सेविंग टैंकलेस गीजर आपको मिल जाएंगे। आइए जानते हैं इनके क्या फायदे हैं?
कम जगह पर होता है इंस्टॉल- टैंकलेस गीजर को भारी-भरकम स्टोरेज टैंक की जरूरत नहीं होती। ये छोटी जगह होने के बावजूद आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन आपके घर में जगह खाली करता है, जो इसे उन जगहों के लिए बढ़िया बनाता है जहां जगह की कमी होती है। किचन के लिए ऐसे गीजर बेहतर रहते हैं।
पावर एफिशिएंसी भी बेहतर- सिर्फ जरूरत के समय ही इसमें पानी गर्म किया जाता है। ऐसे में टैंकलेस गीजर एनर्जी की खपत कम करते हैं और स्टैंडबाय हीट लॉस को खत्म करते हैं। इस ऑन-डिमांड हीटिंग तरीके से यूटिलिटी बिल कम होते हैं।
लंबे समय तक चलते हैं- पानी के संपर्क में कम पार्ट्स आने और एक जैसा तापमान बनाए रखने से कम घिसावट होती है। इसीलिए ये यूनिट्स टिकाऊ होती हैं और समय के साथ इन्हें अक्सर कम बदलने की जरूरत पड़ती है। इसलिए ऐसे गीजर लंबे समय तक चलते हैं।
Image Credit: iStock
समय के साथ तकनीक भी बदली है। पानी गर्म करने के लिए एक से बढ़कर एक सुविधाएं आपको मिल जाएंगी। टैंकलेस गीजर भी इनमें से एक है। ये आपके बिजली बिल की भी बचत करता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: iStock, magnific.com
-1794300929313_m.webp)