गर्मी के समय एसी ब्लास्ट और आग लगने जैसी घटनाएं रोजाना सुनने को मिलती हैं। कई बार समय पर मदद न मिल पाने के कारण न केवल महंगी और जरूरी चीजें बल्कि पूरा परिवार खत्म हो जाता है। इतना ही नहीं बल्कि कई बार सुनसान सड़क पर जाते वक्त अनजान व्यक्ति का पीछा करना-छेड़ने जैसी घटनाएं होती हैं। कहने का मतलब मुसीबत कभी बताकर नहीं आती, लेकिन सही समय पर मिली मदद किसी की जान बचा सकती है। ऐसे में टेक्नोलॉजी हमारी सुरक्षा को आसान बना दिया है। आजकल स्मार्टफोन और स्मार्ट सेफ्टी ऐप्स के जरिए आप मात्र 5 सेकेंड के भीतर फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम तक अपनी लोकेशन के साथ सूचना पहुंचा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको 112 ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सही इस्तेमाल कर आप कुछ ही देर में मदद मांग सकती हैं। साथ ही, मदद के लिए आगे भी आ सकती हैं।

इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम 112 क्या है?

भारत सरकार ने देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए 112 इंडिया नाम का एक ऑल-इन-वन इमरजेंसी ऐप और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह एक ऐसी व्यवस्था है जिसके तहत पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस जैसी सभी जरूरी सेवाएं दी जाती हैं।

इसकी खास बात यह है इसके लिए आपको अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस ऐप पर दिए गए हेल्प वाले सेक्शन पर आप जैसे क्लिक करेंगी, मदद पहुंच जाएगी।

बिना शेयर किए पहुंच जाएगी लाइव जीपीएस लोकेशन

अक्सर लोग घबराहट में यह नहीं बता पाते कि वे किस जगह फंसे हैं। इस सिस्टम की खासियत यह है कि जैसे ही आपका पैनिक बटन दबता है, आपके फोन की लाइव जीपीएस लोकेशन सीधे नजदीकी फायर स्टेशन और मेडिकल टीम के पास पहुंच जाती है। इसके बाद राहत कर्मी बिना कोई समय गंवाए सीधे लोकेशन पर पहुंच सकते हैं। साथ ही, परिवार के चुनिंदा सदस्यों के पास भी मदद का मैसेज और आपकी लोकेशन पहुंच जाती है।

5 सेकंड वाली में कैसे काम करता है पैनिक बटन?

112 ऐप सुविधा की खास बात यह है कि मुसीबत के समय आपको फोन अनलॉक करके नंबर टाइप करने या किसी से बात करने की भी जरूरत नहीं है। इसके अलावा अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन-सा बटन दबाना है, तो आप SOS बटन दबा दें। इसे प्रेस करने से 5 सेकंड का टाइमर ऑन होगा। इसके बाद आप पुलिस को आपकी लोकेशन मिल जाएगी। साथ ही, आप उनकी लोकेशन भी ट्रैक कर सकती हैं।

ट्रैक मी

अगर आप किसी कैब या बाइक और ऑटो से जा रही है और आप चाहती हैं, कि साफ सुरक्षित अपनी लोकेशन पर पहुंच जाएं, आप तो Track Me पर क्लिक कर सकती हैं। इससे आपकी लोकेशन पुलिस को मिल जाएगी और वह आपके पूरे ट्रिप पर नजर रखेंगे जब तक आप सेफ पहुंच नहीं जाती हैं।

इसे भी पढ़ें- अकेली महिला यात्री ध्यान दें, ट्रेन के टॉयलेट के अंदर भी होता है 'इमरजेंसी सिस्टम', इस तरह करें यूज

अगर आप इमरजेंसी सिचुएशन में आसानी से निपटना चाहती हैं, तो 112 इंडिया ऐप आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। साथ ही, अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Play store Screenshot