बिजली मीटर में रिचार्ज के बाद भी बैलेंस दिखा रहा है जीरो? फोन से करें ये काम, मिनटों में अकाउंट होगा अपडेट

आरडीएसएस स्कीम के तहत अलग-अलग राज्यों में स्मार्ट प्रीपेड बिजली के मीटर लगाया जा रहा है। इस मीटर को चलाने के लिए तुरंत रिचार्ज कराना पड़ता है, लेकिन कई बार पेमेंट के बाद भी अमाउंट अपडेट नहीं दिखाता है, जिसे लेकर लोगों को लगता है कहीं ऐसा तो नहीं कि दोबारा से इसके लिए पैसा देना पड़े। इन सभी बातों के लेकर लोग काफी परेशान हैं।
अक्सर यह समस्या सर्वर और मीटर के बीच तालमेल न होने या नेटवर्क की सुस्ती के कारण आती है। अच्छी खबर यह है कि इस समस्या को सुलझाने के लिए आपको बिजली दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप अपने फोन से ही कुछ आसान बदलाव और स्टेप्स फॉलो करके मिनटों में अपना अकाउंट अपडेट कर सकती हैं।
बिजली मीटर का बैलेंस अपडेट न होने पर क्या करें?
अगर आपके स्मार्ट मीटर में भी यह दिक्कत आ रही है, तो सबसे पहले अपनी बिजली कंपनी की आधिकारिक ऐप जैसे UPPCL, Suvidha खोलें। इसके बाद Refresh या Push Data ऑप्शन पर क्लिक करें। अब ऐप और मीटर के बीच डेटा सिंक हो जाता है।
अगर फिर भी अपडेट न हो, तो ऐप के History सेक्शन में जाकर Token चेक करें। कई राज्यों में मीटर के बटन को 5 सेकंड दबाकर रखने से डिस्प्ले रिफ्रेश हो जाता है। समाधान न होने पर 1912 पर कॉल करें। वहां से कमांड भेजकर आपका बैलेंस मिनटों में अपडेट कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Bijli Meter पर जलती-बुझती लाल लाइट क्या संकेत देती है? जानिए क्या होता है इसका मतलब
राज्यों के स्मार्ट मीटर और पेमेंट हेल्पलाइन नंबर
स्मार्ट मीटर रिचार्ज करने के बाद अपने-अपने राज्यों के बिजली विभागों ने इस तरह की तकनीकी समस्याओं को सुलझाने के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
आप अपने राज्य के अनुसार नीचे दिए गए नंबरों पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और अपना अकाउंट तुरंत अपडेट करवा सकती हैं।
- उत्तर प्रदेश (UPPCL)- 1800-202-240 (BillDesk) या 1800-202-1810 (PayU) पर संपर्क करें।
- बिहार (NBPDCL/SBPDCL)- स्मार्ट मीटर से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए 1800-345-6198 (स्पेशल डेस्क) पर कॉल करें।
- मध्य प्रदेश (MPWZ/MPCZ)- 1800-233-1266 या सीधे 1912 डायल करें।
- राजस्थान (Jaipur/Jodhpur Discom)- 1800-180-6507 या 1800-180-6045 पर सहायता लें।
- दिल्ली (Tata Power-DDL)- 1800-208-9124 या 19124 पर संपर्क कर सकते हैं।
- महाराष्ट्र (MSEDCL)- पेमेंट गेटवे के लिए 022-26478246 या जनरल हेल्पडेस्क 1800-233-3435 पर कॉल करें।
- असम (APDCL)- प्रीपेड सपोर्ट के लिए 8876100100 या 0361-2313200 नंबर उपलब्ध हैं।
- हरियाणा (DHBVN/UHBVN)- 1800-180-4334 या 1800-180-1550 पर अपनी समस्या बताएं।
डिजिटल ऐप की लें हेल्प
स्मार्ट मीटर रिचार्ज के बाद भी अगर बैलेंस अपडेट नहीं हो रहा है, तो डिजिटल सॉल्यूशन बेस्ट है। कई बार घंटों कॉल करने के बाद भी बात नहीं हो पाती है। ऐसे में आप अपने फोन में मौजूद ऑफिशियल इलेक्ट्रिसिटी ऐप्स का उपयोग कर सकती हैं।
- उत्तर प्रदेश (UPPCL)- उपभोक्ता UPPCL Smart Consumer ऐप का इस्तेमाल करें।
- बिहार (NBPDCL/SBPDCL)- रिचार्ज सिंक करने के लिए Bihar Bijli Smart Meter ऐप सबसे बेस्ट है।
- मध्य प्रदेश (MP)- यहां के नागरिक Smart Bijlee ऐप के जरिए अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
- राजस्थान (Jaipur/Jodhpur)- बिजली से जुड़ी सेवाओं के लिए Bijli Mitra ऐप का प्रयोग करें।
- दिल्ली (Tata Power)- TPDDL Connect ऐप पर 'Instant Support' का विकल्प मिलता है।
- महाराष्ट्र (MSEDCL)- Mahavitaran ऐप के जरिए पेमेंट हिस्ट्री और बैलेंस चेक किया जा सकता है।
- छत्तीसगढ़ (CSPDCL)- यहां के उपभोक्ताओं के लिए More Bijlee ऐप काफी मददगार है।
- हरियाणा- अपनी शिकायतों के लिए DHBVN या UHBVN Consumer ऐप डाउनलोड करें।
- असम (APDCL)- तकनीकी सहायता के लिए myBijli ऐप का उपयोग करें।
ऐप पर शिकायत कैसे फाइल करें?
- ऐप में अपनी Consumer ID से लॉगिन करें।
- इसके बाद Complaint या Support सेक्शन में जाएं।
- अब Recharge Not Updated का सेलेक्ट करें।
- इसके बाद अपनी Transaction ID और तारीख सबमिट करें।
इसे भी पढ़ें- आपके घर भी ज्यादा आ रहा बिजली का बिल? मीटर में हो सकती है ये दिक्कतें
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।