मानसून में घर की खास देखरेख की होती है। इस मौसम में लगातार बारिश और नमी होने के कारण कनखजूरे, खटमल, मक्खी और अन्य कीड़ों का आतंक बढ़ जाते हैं। इसके लिए लोग कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करते हैं। इसका असर जब तक होता है ठीक। नहीं, तो इसके बाद इन कीड़ों का घर के अंदर आना फिर से शुरू हो जाता है। अगर आप भी इस दिक्कत से परेशान है, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपके लिए 5 ऐसे उपाय लेकर आए है, जो इन कीड़ों का काम तमाम कर सकते हैं। जानें-
घर में आने वाले कीड़ों को दूर करने के लिए 5 उपाय
अगर आप घर में गुसने वाले अलग-अलग कीड़ों से परेशान हो चुकी हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। आप रसोई में मौजूद चीजों से इन्हें भगा सकती हैं। नीचे जानें कैसे?
इसे भी पढ़ें- बालकनी का बल्ब जलाते ही चले आते हैं कीट-पतंगे, सरसों तेल वाला यह जुगाड़ आ सकता है काम
1. कनखजूरा आने पर क्या करें?
बारिश होने पर कनखजूरा बाहर से घर के अंदर आने लगते हैं। अगर ध्यान न दें तो बिस्तर, बाथरूम और सोफा के किनारे चलते हुए दिख जाते हैं। इन्हें दूर भगाने के लिए बेकिंग सोडा वाला तरीका आजमा सकती हैं। इसके लिए दरवाजे पर बेकिंग सोडा का छिड़काव या गोला बनाएं। इसकी महक से ये कीड़े घर से दूर रहेंगे।
2. बारिश में मच्छरों का आतंक कैसे खत्म करें?
अगर बरसात के कारण घर में मच्छरों का आतंक बढ़ गया है, तो इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कपूर का इस्तेमा करें। इसके लिए 3-4 लौंग और 4 कपूर की छोटी-छोटी गोलियां लें। अब इन्हें मिट्टी के बर्तन में रखें और जलाएं। इससे उठने वाले धुआं से मच्छर भाग जाएंगे।
3. बिस्तर में खटमल हो जाए क्या करें?
नमी और सीलन के कारण बिस्तर में खटमल का खतरा बढ़ जाता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए आप पानी में पिपरमिंट ऑयल और नीम का तेल मिलाएं। अब इन्हें मिलाकर स्प्रे बोतल में भरकर किनारे पर छिड़कें। ऐसा करने से कीड़े गायब हो जाएंगे।
4. कमरे में अगर चींटियां घूम रही हैं, क्या करें?
कई बार पोछा लगाने के बाद भी चींटियां घूमती रहती है। इससे छुटकारा पाने के लिए सामान्य पानी के बजाय सफेद सिरका और नमक मिलाकर पोंछा लगाएं। इससे न केवल चींटी बल्कि मक्खियां भी दूर रहेंगी।
5. दीवार पर छिपकली दिख रही है, तो कैसे हटाएं?
गर्मी हो या बरसात हर मौसम में दीवार और जमीन पर छिपकलियां घूमती हुई दिखाई दे जाती है। कुछ लोग तो छिपकली अगर कमरे में है, तो वहां जाते नहीं है। अगर आपके साथ भी यह समस्या है, तो इस कीड़े को बाहर निकालने या दूर रखने के लिए मोरपंख का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए मोरपंख को अलमारी या कमरे के किसी कोने में रख दें।
इसे भी पढ़ें- Cockroach का घर में बढ़ गया है आतंक, तो गमले में लगा लें बस ये पौधे; खुशबू से ही भाग जाएंगे दूर
इन तरीकों से आप बरसाती कीड़ों को दूर कर सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific
