Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:30 PM IST

सिर्फ सफेद सिरका और तेज पत्ता, घर की 1 नहीं 5 बड़ी परेशानियों का होगा समाधान

घर की बदबू और बैक्टीरिया को दूर करने के लिए आप तेज पत्ते और सिरके वाला तरीका आजमा सकती हैं। नीचे लेख में जानें यह घरेलू नुस्खा आपके किन-किन कामों में कमाल दिखा सकता है?
Updated:- 2026-07-14, 10:16 IST
image

आमतौर पर लोग घर के कुछ कामों को आसान बनाने के लिए घरेलू तरीके आजमाते हैं। खासकर बात जब साफ-सफाई की हो। हमारे रसोईघर में कई ऐसी चीजें रखी होती हैं, जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के काम आती हैं बल्कि रोजमर्रा की कई परेशानियों का हल भी होती हैं। इन्हीं में से दो बेहद कमाल की चीजें हैं, सफेद सिरका और तेज पत्ता। हम सभी इनका इस्तेमाल चाइनीज खाना बनाने या सब्जियों में करते हैं। मगर क्या आप जानती हैं कि इन दोनों का मिश्रण घर की 1 नहीं, बल्कि 5 बड़ी परेशानियों को आसान बना सकता है? नीचे लेख में जानें क्यों और कैसे?

सफेद सिरके और तेज पत्ते का मिश्रण कैसे बनाएं?

इस मिश्रण को बनाने के लिए ढक्कन वाले कांच के एक जार में 500 मिलीलीटर सफेद सिरका और 8 से 10 तेज पत्ते डालें। इसके बाद जार को ढक्कन से बंद करके किसी ठंडी और अंधेरी जगह पर रख दें। इस मिश्रण को लगभग 7 से 14 दिनों तक ऐसे ही भीगे रहने देना चाहिए।

how to mix bay leave and vinegar

समय पूरा होने के बाद मिश्रण को अच्छी तरह छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। अगर आपको यह घोल बहुत गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसे पतला कर लें। इसके बाद इसका इस्तेमाल आप घर के कामों में आसानी से कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- फालतू चीजों से दूरी और खुशियों से दोस्ती, Declutter Lifestyle के ये फायदे हर महिला को जानने चाहिए

तेज पत्ते और सिरके को मिलाने से क्या होता है?

सफेद सिरका घर की सफाई में इस्तेमाल होने वाले सबसे असरदार सामग्रियों में से एक है, जो जिद्दी खनिज अवशेषों (खारे पानी के दाग) और दुर्गंध को दूर करने में मदद करता है। जब इसे तेज पत्ते जैसी प्राकृतिक जड़ी-बूटी के साथ मिलाया जाता है, तो यह एक बेहद शक्तिशाली और नेचुरल क्लीनिंग प्रोडक्ट बन जाता है।

सिरके और तेज पत्ते के मिश्रण का इस्तेमाल किन-किन कामों में कर सकते हैं?

  • फ्रिज के अंदरूनी हिस्से को पूरी तरह साफ कर उसमें मौजूद गंदी बदबू को दूर करने में मदद करता है।
  • अगर आपके घर में मौजूद कोई अलमारी लंबे समय से खाली और बंद पड़ी है, तो उसमें से आने वाली सीलन की स्मेल को खत्म करने के लिए इस मिश्रण का इस्तेमाल किया जा सकता है।

wooden-almirah-cleaning-tips

  • किचन के काउंटरटॉप और टाइल्स पर जमे तेल-मसालों के दाग को साफ करने और उन्हें कीटाणुरहित बनाने में इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बाहरी हिस्से को चमकाने में भी यह घोल बहुत काम आता है।
  • बैक्टीरिया और बदबू को दूर करने के लिए कूड़ेदान के अंदर और बाहर के हिस्से को साफ करने के लिए इस मिश्रण का यूज कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- आलू के छिलके में बेकिंग सोडा मिलाते ही चमक उठेंगी चीजें, आसान होंगे रोजमर्रा के काम; जानिए कारण

अगर आप केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो सिरके और तेज पत्ते वाले इस तरीके को आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।