मानसून जहां ठंडक और राहत लेकर आता है, वहीं कई लोगों के लिए यह परेशानी भी बन जाता है। खासकर वहां जहां तेज बारिश में दरवाजे, बालकनी, आंगन या गेट से पानी घर के अंदर आने लगता है। कई बार थोड़ी सी बारिश होने पर तो ज्यादा दिक्कत नहीं होती है लेकिन लगातार बारिश होने पर फर्श पर पानी जमा होने लगता है। इससे न केवल घर गंदा होता है बल्कि फिसलने, सामान खराब होने और सीलन का खतरा भी बढ़ जाता है।
मैं अपनी बात करूं तो जब तेज बारिश होती है तो खिड़की से पानी अंदर आने लगता है। कुछ ही समय में पूरे कमरे में पानी भर जाता है। मकान मालिक से कहने पर भी जब कोई समाधान नहीं मिला तो मुझे ही कुछ देसी जुगाड़ अपनाने पड़े। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं तो हम आपको कुछ आसान से टिप्स दे रहे हैं, जिसे मैंने खुद आजमाया है।
पुराने मोटे तौलिए और प्लास्टिक शीट से बनाएं वॉटर बैरियर
अगर आपके दरवाजे के नीचे या खिड़की से पानी अंदर आता है, तो यह तरीका आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको एक पुराना मोटा तौलिया लेना हो। अब इसे रोल की तरह टाइट माेड़ लें। अब इस रोल को एक बड़ी प्लास्टिक शीट या पुराने प्लास्टिक बैग में लपेट दें।
इसके बाद इसे दरवाजे के नीचे या खिड़की वाली जगह पर रख दें। तौलिया पानी को सोखने का काम करेगा और प्लास्टिक पानी को आगे बढ़ने से रोकेगी। ऐसे में ये तरीका बारिश में एक टेंपोरेरी दीवार की तरह काम करेगा। अगर जरूरत पड़े तो आप दो तौलिए का यूज भी कर सकती है
रेत या मिट्टी से भरा पैकेट रखें तैयार
अगर आपके कमरे में दरवाजे से पानी आता है तो इसके लिए आप कॉटन के कैरी बैग में रेत या मिट्टी भरकर रख लें। अब इसे दरवाजे के सामने रख दें। इससे पानी का फ्लो कम होगा और पानी को अंदर आने से भी रोकेगा। बारिश शुरू होने से पहले ही आप इसे तैयार करके रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- क्या मानसून में चीनी में भी लग जाता है फंगस? आजमाएं दादी मां का यह सीक्रेट ट्रिक
इन बातों का भी रखें ध्यान
- बारिश शुरू होने से पहले नालियों और ड्रेन की सफाई कर लें।
- छत के पानी निकलने वाले पाइप में कचरा जमा न होने दें।
- दरवाजे और खिड़कियों के किनारों की दरारों को भरवा दें।
- इलेक्ट्रिक सामान जमीन पर रखने की बजाय थोड़ी ऊंचाई पर रखें।
छोटी तैयारी बचा सकती है बड़ी परेशानी
बारिश के मौसम में थोड़ी सी तैयारी आपके घर को पानी से होने वाले नुकसान से बचा सकती है। पुराने तौलिए से बना बैरियर, रेत की पैकेट जैसे आसान देसी जुगाड़ कम खर्च में काफी काम आ सकते हैं। हालांकि ये कोई परमानेंट समाधान नहीं हैं, लेकिन अचानक होने वाली बारिश में तुरंत राहत जरूर दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बारिश के दिनों में जा रही हैं ऑफिस? अपने साथ जरूर रख लें ये 8 चीजें
तो अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप ऊपर बताए तरीकों को आजमा सकती हैं।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- बिना धोए और फटके साफ होगी गेहूं की मिट्टी, बस इस्तेमाल करें स्टील की एक छड़ी
Image Credit- gemini/freepik
