बारिश के दिनों में घर में घुसने लगे हैं मेंढक? इन 3 तरीकों से बिना मेहनत पाएं छुटकारा

बारिश का मौसम आते ही गर्मी से राहत तो मिल जाती है, लेकिन इस दौरान घर में कई तरह के कीड़े-मकोड़े और जीव-जंतु भी घुसने लगते हैं। इन्हीं में से एक है मेंढक। अक्सर ये नाली, सीवर या गड्ढों में भरे पानी से उछलते-कूदते हमारे बाथरूम, कमरे या किचन के रास्ते अंदर आ जाते हैं। मेंढक वैसे तो खतरनाक नहीं होते। मगर घर के अंदर इनका बार-बार आना गंदगी फैलाता है। कई बार तो ये अचानक पैरों के नीचे आ जाते हैं, जिससे डर और घिन दोनों महसूस होती है। अगर आप भी घर में मेंढकों या उनके छोटे-छोटे बच्चों के आने से परेशान हैं, तो बार-बार सफाई की मेहनत करने के बजाय कुछ कारगर घरेलू तरीके अपना सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको 3 ऐसे बेहद आसान और असरदार घरेलू तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप मेंढकों को घर से दूर रख सकती हैं।
दरवाजे और किचन की नाली में लगवाएं जाली
अक्सर बरसात में मेन गेट बंद रहता है, लेकिन दरवाजे के नीचे बची खाली जगह से ये छोटे जीव आसानी से रेंगकर अंदर आ जाते हैं। इससे बचने के लिए दरवाजे के निचले हिस्से में नेट या पट्टी लगवाएं।

अगर किचन या बाथरूम की नाली की जाली टूटी या खराब है, तो उसे तुरंत बदलवाकर बारीक छेद वाली जाली लगवाएं। ऐसा इसलिए ताकि नाली के रास्ते मेंढक ऊपर न आ सकें।
इसे भी पढ़ें- बालकनी का बल्ब जलाते ही चले आते हैं कीट-पतंगे, सरसों तेल वाला यह जुगाड़ आ सकता है काम
नमक या कॉफी पाउडर वाला तरीका आजमाएं
मेंढक के छोटे-छोटे बच्चे अगर सारे रास्ते अगर बंद करने के बाद भी घर में घुस आ रहे हैं, तो नमक या कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए इन दोनों चीजों में से किसी के चीज का उस जगह पर छिड़काव करें, जहां से ये घर के अंदर आ रहे हैं।

ब्लीचिंग पाउडर का करें इस्तेमाल
अगर आपके घर में ब्लीचिंग पाउडर है, तो आप इस तरीके को आजमा सकती हैं। इसके लिए एक मग पानी में ब्लीचिंग पाउडर डालकर मिक्स करें। अब इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर बाथरूम और पानी की टंकी वाली जगह पर स्प्रे करें।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Cleaning Tips: किचन सिंक की नाली से आ रही बदबू और कीड़े-मकोड़ों को दूर कर सकते हैं ये 3 हैक्स, आज ही करें ट्राई
अगर आपके घर में मेंढक आ रहे हैं, तो ऊपर लेख में दिए गए तरीके आजमा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik, ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।